नोटबंदी के बाद से ही देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा UPI ट्रांजेक्शन का है। अधिकतर लोग पैसों के लेन-देन के लिए UPI ट्रांजेक्शन पर निर्भर हो गए हैं और ये पैसे भेजने का एक आसान तरीका भी है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग यूपीआई ट्रांजेक्शन की ओर मुड़ रहे हैं। वहीं अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है। तो आपको यूपीआई ट्रांजेक्शन करने में मुश्किल होती है। क्योंकि अभी तक आपने यूपीआई से जो भी ट्रांजेक्शन किया होगा। वो इंटरनेट की मदद से ही किया होगा। लेकिन यहां हम आपको बिना इंटरनेट के यूपीआई ट्रांजेक्शन करने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…..
NPCI सर्विस से कर सकते हैं यूपीआई ट्रांजेक्शन – बहुत से लोग NPCI सर्विस के बारे में जानते होंगे। लेकिन अभी भी बहुत बड़ी संख्या ऐसी है जो NPCI सर्विस के बारे में नहीं जानते। इस सर्विस की मदद से आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते है। यह सर्विस खासतौर पर उन जगह पर काफी मददगार होती है। जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलती और आपको कैशलेस ट्रांजेक्शन करना ही होता है। आइए जानते हैं कि, आप NPCI सर्विस के जरिए कैसे यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
सर्विस एक्टिव करने के लिए करें यह काम – NPCI की सर्विस *99# में आप पैसे भेज सकते हैं, अपना बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा UPI पिन को भी चेंज या सेट कर सकते हैं। साथ आप अपने पेंडिंग UPI ट्रांजैक्शन और पिछले पांच ट्रांजैक्शन भी चेक कर सकते हैं।
कस्टमर्स को इस सर्विस के अपने डॉयरल पैड पर *99# डॉयल करना होता है। इसके बाद यूजर को आपको एक मैन्यू पॉप अप दिखेगा। यूजर्स को जिस भी सर्विस का इस्तेमाल करना हो उसके हिसाब से वह आगे के विकल्प चुन सकते हैं। जैसे पैसे भेजने के लिए आपको एक दबाना होगा।
कब उठा सकते हैं इस सर्विस का फायदा ? NPCI की इस *99# सर्विस को यूजर्स पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स के लिए यह सर्विस सिर्फ GSM सिम में उपलब्ध है, फिलहाल CDMA के लिए यह सुविधा नहीं है। NPCI की इस सर्विस के लिए आपके टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स आपसे कुछ चार्ज लेते हैं। वहीं ट्राई ने *99# सर्विस के लिए अधिकतम चार्ज 0.5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन रखा है।