Patna-Gorakhpur Train, Vande Bharat Express (26501/26502): पाटलिपुत्र (पटना) और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल इस रूट पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जून को इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन अब लोगों को कम समय में, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प दे रही है। यह नई ट्रेन पाटलिपुत्र (पटना) और गोरखपुर के बीच हफ्ते में 6 दिन (शनिवार को नहीं) चलेगी, आइए जानते हैं…

Live Updates
17:28 (IST) 20 Jun 2025
पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस (26501) स्टोपेज

पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस (26501) पाटलिपुत्र से शुरू होगी और रास्ते में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

16:35 (IST) 20 Jun 2025
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस (26502) टाइमिंग

यह वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

15:04 (IST) 20 Jun 2025
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस हफ्ते में कितने दिन चलेगी?

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।

13:46 (IST) 20 Jun 2025
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस (26501) स्टोपेज

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से शुरू होगी और रास्ते में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

13:37 (IST) 20 Jun 2025
बिहार के 57 लाख लोगों को मिले पक्के घर – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना से बिहार के 57 लाख पक्के घर बने हैं।

13:34 (IST) 20 Jun 2025
4 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिले पक्के घर – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 1 दशक में देश में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्के घर मिल चुके हैं।

13:33 (IST) 20 Jun 2025
विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी – पीएम मोदी

13:31 (IST) 20 Jun 2025
बीते 1 दशक में 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को किया परास्त

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते 1 दशक में 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है, वर्ल्ड जैसी जानी मानी संस्था भारत की इस उपलब्धी की प्रशंसा कर रही है।’

13:28 (IST) 20 Jun 2025
बिहार समृद्ध होगा तो भारत महाशक्ति बनेगा – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में वे विदेश यात्रा से लौटे हैं। भारत जल्द ही महाशक्ति बनेगा। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि बिहार समृद्ध होगा, तभी देश विकसित होगा।

13:17 (IST) 20 Jun 2025
पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

13:09 (IST) 20 Jun 2025
पीएम मोदी दिखाई नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

13:04 (IST) 20 Jun 2025
पीएम मोदी ने जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया

12:53 (IST) 20 Jun 2025
प्रधानमंत्री मोदी 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे – बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

12:47 (IST) 20 Jun 2025
पीएम मोदी कुछ ही देर में नई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में सिवान से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर नई वंदे भारत के ट्रेन की शुरुआत करेंगे।

12:33 (IST) 20 Jun 2025
पीएम मोदी विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए सिवान पहुंचे।

12:31 (IST) 20 Jun 2025
हफ्ते में कितने दिन चलेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस?

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।

12:29 (IST) 20 Jun 2025
Patna-Gorakhpur Vande Bharat

12:23 (IST) 20 Jun 2025
पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस (26501) स्टोपेज

पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से शुरू होगी और रास्ते में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

12:09 (IST) 20 Jun 2025
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस (26502) टाइमिंग

गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

11:59 (IST) 20 Jun 2025
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन से क्या होगा फायदा?

इस ट्रेन से अब गोरखपुर से पटना जाना सिर्फ 7 घंटे का काम है। पहले जैसी भीड़-भाड़ और असुविधा नहीं, अब आराम और सुरक्षा दोनों मिलेगी। ट्रेन से जुड़े शहरों में व्यापार, नौकरी और शिक्षा के मौके बढ़ेंगे।

11:45 (IST) 20 Jun 2025
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन में वातानुकूलित (AC) डिब्बे, ऑटोमैटिक दरवाजे, साफ-सुथरे बायो टॉयलेट, GPS आधारित जानकारी देने वाली स्क्रीन, ऑनबोर्ड खाना और पानी, Wi-Fi, CCTV कैमरों से सुरक्षा जैसी सुविधाएं है।

11:36 (IST) 20 Jun 2025
किन स्टेशनों पर रुकेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन?

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, कप्तानगंज, पनियहवा और बिहार में बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर रुकेगी।

11:34 (IST) 20 Jun 2025
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन

इस ट्रेन से आपका पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा हो जाएगा।