Gautam Nawaz Separation: भारत के अरबपति कारोबारी गौतम सिंहानिया ने शादी के 32 साल बाद पत्नी नवाज से अलग होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सिंहानिया ने सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी से 1999 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। अभी सिंहानिया 58 साल के हैं।

इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। असल में सिंहानिया रेमंड टेक्सटाइल के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 11,000 करोड़ रुपये बताई जाती है।

इंस्टाग्राम पर नवाज मोदी के हैं 241K फॉलोअर्स

इस खबर के बाद से नवाज मोदी की चर्चा तेज हो गई है। लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं। असल में नवाज मोदी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। वे किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 241K फॉलोअर्स हैं। वे हमेशा अपनी पोस्ट से लोगों को इंस्पायर करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको नवाज मोदी जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे।

  1. नवाज मोदी सिंघानिया एक फिटनेस ट्रेनर हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह भारत की लीडिंग फिटनेस एंड लाइफस्टाइल आइकन हैं।
  2. नवाज मोदी की शुरुआती स्कूलिंग मुंबई की न्यू एक्टिविटी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई की ही कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद नवाज मोदी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से आर्ट में ग्रेजुएशन किया और फिर कानून की डिग्री हांसिल की।
  3. नवाज मोदी ने हाल ही में ‘पॉज़, रिवाइंड: नेचुरल एंटी-एजिंग टेक्निक्स’ नामक किताब लिखी है। यह किताब नेचुरल एंटी एजिंग टेक्निक, फिटनेस और हेल्दी महसूस करने के बारे में है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप हर उम्र में खुद को युवा महसूस कर सकते हैं।
  4. नवाज मोदी कई पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रमुख स्तंभकार के रूप में लिखती हैं।
  5. अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में नवाज मोदी ने कहा, “मैंने हमेशा अपने ससुराल वालों का सपोर्ट, प्यार, दया और मदद पाया है। इसलिए मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं। मैं अभी उनके साथ उनके घर पर दिवाली पूजा कर रही हूं। मैं यहीं पर डिनर करने वाली हूं।”