Mumbai Travel Advisory: पिछले कुछ घंटों से विले पार्ले, सांताक्रूज, अंधेरी, खार और बांद्रा समेत मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से कोहराम मचा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई और ठाणे में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज/बिजली गिरने की भी संभावना है। मुंबई में भारी बारिश के चलते एयरलाइन की तरफ से ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है, आइए जानते हैं…
एयलाइन ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो ने अपने X (Twitter) पर पोस्ट के जरिए कहा, ‘इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है, जिससे उड़ानों के कार्यक्रम में कुछ अस्थायी व्यवधान आ रहा है। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो कृपया संभावित देरी के प्रति सचेत रहें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालें, खासकर जब यातायात सामान्य से धीमा हो। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जाने से पहले वेबसाइट पर या हमारे ऐप पर अपनी फ्लाइट स्टेट्स चेक कर लें।’
ओला इलेक्ट्रिक को महाराष्ट्र में बड़ा झटका! क्यों सरकार ने 90% शोरूम बंद करने का लिया फैसला
फ्लाइट स्टेट्स कैसे करें चेक? (How to check flight status)
– इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर दिखाई दे रहे ट्रिप्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
– आपको यह पर फ्लाइट स्टेट्स का ऑप्शन दिखाई देगा।
– अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और सभी जानकारी दर्ज करना है।
– इसके बाद आपको फ्लाइट का स्टेट्स दिख जाएगा।
नाम, पहचान और चेहरे का पता नहीं! आखिर कौन बना दुनिया का 12वां सबसे अमीर शख्स?
आज मुंबई और आस-पास के शहरों में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई शहर और आस-पास के शहर और उपनगरों में आज सामान्यतः बादल छाए रहने और रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कभी-कभी तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।