MP Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 32th Installment 2026: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों को हर महीने लाडली बहना योजना की किस्त का इंतजार होता है। यह 1500 रुपये की मदद घर का खर्च हो या फिर बच्चों की जरूरत को पूरा करने के लिए बड़ा सहारा बन चुकी है। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत, अब तक 31 किस्त जारी की जा चुकी है और बहनों को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

कब आ सकती है 32वीं किस्त की राशि?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना के तहत 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 31वीं के 1500 रुपये 9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर से डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीद की जा रही है कि 32वीं किस्त 15 जनवरी तक आ सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

1.8 लाख की कॉफी! कैसे रोजाना का छोटा खर्च आपको लाखों की बचत कम कर सकता है

कब से हर महीने मिलेंगे 3000?

अभी लाडली बहना योजना से 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यानी इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को 32वीं किस्त का फायदा मिलेगा। सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

साल 2023 में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब क्यों है जरूरी? आंकड़ों से समझिए ट्रंप टैरिफ ने कैसे पहुंचाया नुकसान

कौन महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र हैं?

वही महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की निवासी हों। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए। इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं। महिला की उम्र 21 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाड़ली बहना योजना का पैसा?

अगर महिला या उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, अगर महिला या परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है, उन्हें भी इस योजना से बाहर रखा गया है।

आपके खाते में लाडली बहना योजना का पैसा आएगा या नहीं? ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।
– यहां पर अंतिम सूची वाले विकल्प में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
– इसके बाद कैप्चा भरें और ओटीपी दर्ज करें।
– इसके बाद ही पूरी डिटेल लिस्ट सामने आ जाएगी।