मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज दुनिया की चंद चुनिंदा मूल्यवान कंपनियों में गिनती की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज सरकार को कितना रुपया टैक्स देती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसी साल जुलाई महीने में मुकेश अंबानी ने 43वीं एनुअल मीटिंग को संबोधित किया था। इस संबोधन के दौरान उन्होंने बताया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में सबसे ज्यादा वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) और वैट देने वाली कंपनी है। जीएसटी और वैट की रकम के तौर पर रिलांयस इंडस्ट्रीज ने 69,372 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा भुगतान है।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इनकम टैक्स जमा किया था। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

वैसे तो इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेश 15 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है लेकिन वर्तमान में ये 13 लाख करोड़ रुपये से नीचे है। माकैट कैपिटल किसी कंपनी का कुल मूल्य होता है। वहीं, अगर कर्ज की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने ये उपलब्धि लक्ष्य से करीब 9 महीने पहले हासिल कर लिया था।

मुकेश अंबानी की संपत्ति: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 75 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। अरबपतियों की रैंकिंग में फिलहाल मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं। हाल ही में नेटवर्थ में ग्रोथ की वजह से मुकेश अंबानी को 9वां स्थान मिला था।