Most expensive homes of mumbai: ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ कहे जाने वाले शहर मुंबई को भारत की फाइनेंशियल कैपिटल भी कहा जाता है। मुंबई में कुछ ऐसे आलीशान घर भी हैं जिनमें देश के सबसे अमीर लोग रहते हैं। इन घरों में साफतौर पर लग्जरी और सुविधाओं की झलक देखी जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है हैं मुंबई के कुछ सबसे महंगे घरों के बारे में जिनमें मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कुमार मंगलम बिरला, गौतम सिंघानिया और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां रहती हैं। चलिए डालते हैं एक नजर बंबई नगरी के सबसे महंगे और हर सुख-सुविधाओं से लैस टॉप-10 घरों के बारे में…

1.एंटीलिया (Antilia): 12,000 करोड़ रुपये
मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और भारत के सबसे रईस इंसान का घर एंटीलिया मुंबई के ऑल्टमाउंट रोड पर स्थित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। 27 मंजिला ऊंची इस इमारत में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं। 80 सीटों वाले एक मूवी थिएटर, 9 हाई-स्पीड एलिवेटर्स, 3 हैलिपैड, सलून, आइस क्रीम पार्लर, स्विमिंग पूल, जिम जैसी लग्जरी अंबानी परिवार के पास हैं।

अमेरिका में मंदी का संकट क्यों? भारत-जापान समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, दक्षिण कोरिया में ट्रेडिंग बंद, अब आगे क्या होगा?

  1. 2.जटिया हाउस (Jatia House): 425 करोड़ रुपये
    मालाबार हिल स्थित सी व्यू वाले जटिया हाउस को आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 425 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस मेंशन में 20 बेडरूम, एक बड़ा कोर्टयार्ज, पूल के साथ एक हरा-भरा बागीचा शामिल है। 30 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले में आराम से 500-700 लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।
  2. 3.जेके हाउस (JK House): 6000 करोड़ रुपये
    रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का घर जेके हाउस मुंबई के प्रतिष्ठिक ब्रीच कैंडी एरिया में है। 16000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर 30 मंजिला है और 6 फ्लोर सिर्फ पार्किंग के लिए है। इस बिल्डिंग में Raymond का शोरूम भी है। इसके अलावा सभी मॉडर्न सुख-सुविधाएं इस घर में दी गई हैं>
  3. 4.लिंकन हाउस (Lincoln House): 750 करोड़ रुपये
    मुंबई के ब्रीच कैंडी में बना लिंकन हाउस को साइरस पूनावाला ने 750 करोड़ रुपये में अमेरिकी दूतावास से खरीदा था। समंदर किनारे बना यह घर एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। 1938 में वांकानेर के महाराजा ने लिंकन हाउस बनवाया था। लेकिन 1957 में इसे अमेरिकी सरकारी ने किराए पर लिया। इसकी लीज 999 सालों के लिए थी। अमेरिका ने इसमें अपना वाणिज्य दूतावाज खोला लेकिन बाद में इसे शिफ्ट कर दिया गया।
  4. 5.एबोड (Abode): 5000 करोड़ रुपये
    अनिल अंबानी का घर मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है बांद्रा के पाली हिल में स्थित यह बंगला 16000 स्क्वायर फीट में फैला है। हाई-एंड फैसिलिटी और सभी सुख-सुविधाओं जैसे स्विमिंग पूल, जिम, और हैलिपैड वाले इस घर में 17 फ्लोर बने हुए हैं।
  5. 6.मन्नत (Mannat): 200 करोड़ रुपये
    बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान का आइकॉनिक घर मन्नत बांद्रा में है। सी व्यू वाले इस आलीशान बंगले में 6 मंजिल बनी हुई हैं और इसमें जिम, पूल, प्राइवेट थिएटर, टैरेस, गार्डन, लाइब्रेरी और पर्सनल ऑडिटोरियम जैसी लग्जरी है। भारत के सबसे आलीशान घर में से यह एक है।
  6. 7.रतन टाटा का रिटायरमेंट होम (Ratan Tata’s Retirement Home): 150 करोड़ रुपये
    रिटायरमेंट के बाद दिग्गज कारोबारी रतन टाटा मुंबई के कोलाबा स्थित घर में रह रहे हैं। इस घर से बेहद सुंदर नजारा दिखता है। 13,350 स्क्वायर फीट में फैला यह बंगला सुविधा और एलिगेंस के लिहाज से पर्फेक्ट है। इसमें इनफिनिटी पूल, मीडिया रूम, लाइब्रेरी और पर्सनल जिम जैसी सुविधाएं हैं।
  7. 8.जलसा (Jalsa): 120 करोड़ रुपये
    अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा की बात करें तो जुहू में दो मंजिला यह इमारत उनके फैंस के बीच काफी पॉप्युलर है। अमिताभ को यह बंगला डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने तोहफे में दिय था। इस घर में बच्चन फैमिली रहती है और यहां बॉलीवुड के शहंशाह की लाइफस्टाइल के हिसाब से सभी सुख-सुविधाएं दी गई हैं।
  8. 9.गुलिता (Gulita): 452 करोड़ रुपये
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का आलीशान घर गुलित 61.2 मिलियन डॉलर (करीब 452 करोड़ रुपये) की वैल्यू रखता है। मुंबई के वर्ली स्थित इस घर में लग्जरी हर कोने में है। 2012 में इस घर को Hindustan Uniliver से खरीदा गया था। ईशा अंबानी का नया घर बेजोड़ है और यह 5,00,000 वर्ग फुट के फर्श पर फैला हुआ है।