Meerut-Varanasi Vande Bharat: उत्तरप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। मेरठ सिटी से लखनऊ जंक्शन तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22490/22489) की सेवा को वाराणसी स्टेशन तक बढ़ा दिया है इसका मतलब मेरठ से सीधे वाराणसी तक का सफर काफी आसान हो गया है। यह सुविधा यात्रियों को (बुधवार) 27 अगस्त 2025 से मिलती शुरू हो गई है। यात्रियों को तेज और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से नॉर्दर्न रेलवे ने यह कदम उठाया है।
Meerut-Varanasi Vande Bharat: क्या होगा रूट?
वंदे भारत ट्रेन का नया रूट मेरठ सिटी से शुरू होकर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन, अयोध्या धाम और आखिर में वाराणसी जंक्शन तक जाएगा।
50% टैरिफ संकट या सुनहरा मौका? मोदी सरकार के ये 3 मास्टरस्ट्रोक बदल देंगे ट्रंप का पूरा खेल!
Meerut-Varanasi Vande Bharat: सप्ताह में कितने दिन होगी संचालित?
यहां वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) संचालित होगी यानी यहां ट्रेन केवल मंगलवार को संचालित नहीं होगी।
वंदेभारत ट्रेन की टाइमिंग
मेरठ सिटी से वाराणसी (22490) –
इस शेड्यूल के मुताबिक यात्री सुबह 06:35 बजे मेरठ से चलकर कर शाम 06:25 बजे तक वाराणसी पहुंच सकेंगे।
मेरठ सिटी प्रस्थान: 06:35
हापुड़ आगमन/प्रस्थान: 07:08 – 07:10
मुरादाबाद : 08:35 – 08:40
बरेली : 10:04 – 10:06
लखनऊ जंक्शन : 13:45 – 13:55
अयोध्या धाम : 15:53 – 15:55
वाराणसी जंक्शन आगमन: 18:25
वाराणसी से मेरठ सिटी (22489) –
वापसी में वाराणसी से सुबह 09:10 बजे चलकर मेरठ रात 09:05 बजे पहुंचेंगे।
– वाराणसी जंक्शन प्रस्थान: 09:10
– अयोध्या धाम आगमन/प्रस्थान: 11:40 – 11:42
– लखनऊ जंक्शन: 13:40 – 13:50
– बरेली : 17:13 – 17:15
– मुरादाबाद : 18:50 – 18:55
– हापुड़ : 20:10 – 20:12
– मेरठ सिटी आगमन: 21:05
वंदे भारत का किराया
अगर हम किराए की बात करें तो एसी चेयर कार (CC) का किराया 2140 रुपये है तो एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 3765 रुपये रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक मध्यम से लंबी दूरी की तेज गति वाली रेल सर्विस है। यह ट्रेन केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक हिस्सा है और 15 फरवरी 2019 को इसकी शुरुआत की गई थी।
