Kisan Credit Card Yojna: किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से बेहद अहम किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा ऐसे लोगों को भी मिल सकती है, जो खेतिहर नहीं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बीते साल जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक मछली पालन और पशु पालन के काम में जुटे देश के अन्य लाखों लोगों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल सकती है। यही नहीं मछली पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं, कैसे बन सकता है पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड और क्या हैं नियम…

क्या है स्कीम का मकसद: पशुपालकों एवं मछली पालन में जुटे लोगों के कारोबार में वर्किंग कैपिटल की समस्या न आए, इस उद्देश्य से यह सुविधा दी जाती है। शुरुआत में इस स्कीम खेतिहर किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही शुरू किया गया था। अब पशुपालकों के लिए जानवरों की खरीद, पॉलट्री की जरूरतों को पूरा करने और मछली पालन में जुटे लोगों की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस स्कीम को आगे बढ़ाया गया है।

ब्याज दर में मिलती है छूट: किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पशु एवं मछली पालकों को भी 1 लाख 60 हजार रुपये की रकम बिना किसी गारंटी के मिल सकती है। इसके अलावा 3 लाख रुपये तक के कर्ज पर उन्हें ब्याज में 2 फीसदी सालाना की छूट भी मिलेगी। यही नहीं यदि उनकी ओर से समय पर ब्याज की राशि अदा की जाती है तो इस छूट को बढ़ाकर 3 फीसदी तक किया जा सकता है।

सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन: इस स्कीम के तहत मछुआरे, मछली पालक, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और महिला समूह क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि मछली पालन का काम रहे शख्स के पास किसी तालाब, टैंक या फिर अन्य किसी जल संग्रहण स्थल का मालिकाना हक हो या फिर उसने लीज पर लिया हो। समुद्र में मछली पकड़ने के काम में लगे मछुआरों को भी यह सुविधा मिल सकती है।

डेयरी तैयार करने को मिलती है रकम: पशुपालन में लगे किसान भी भैंस एवं गाय की खरीद, डेयरी के निर्माण समेत अपनी जरूरतों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कर्ज हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा पॉल्ट्री के काम में लगे लोग भी निजी तौर पर, संयुक्त रूप से या फिर सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यमों से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा हासिल कर सकते हैं।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?