Top 5 self made Indian businesswomen: 19 नवंबर को International Women’s Entrepreneurship Day के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन ना केवल उन महिलाओं की कहानी कही जाती है जिन्होंने पुरुषों के स्वामित्व वाली इस दुनिया में खुद की अलग पहचान बनाई। बल्कि यह दिन उन महिलाओं के नाम भी है जिन्होंने बिजनेस, इनोवेशन और समाज का भविष्य अपने हाथों से संवारा। ना केवल दुनिया, भारत में भी कई सेक्टर ऐसे हैं जिनमें महिलाएं आज लीड कर रही हैं और अपनी दृढ़ता, क्रिएटिविटी व प्रतिबद्धता के साथ बदलाव ला रही हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे देश की टॉप-5 सेल्फ मेड महिलाओं (Top 5 Selfmade Women) के बारे में। साथ ही जानेंगे कि देश के 10 ऐसे कौन से राज्य हैं जहां महिलाओं के नेतृत्व हक वाली MSME सबसे ज्यादा हैं। आज हम आपको उन सेक्टर्स के बारे में भी जानकारी देंगे जिन्हें महिलाएं लीड कर रही हैं।

इन 10 महिलाओं ने अपने दम पर खड़ी कर दी हजारों करोड़ की संपत्ति, लिस्ट में जूही चावला का भी नाम

भारत की टॉप-5 सेल्फ मेड सबसे धनी महिलाएं

-Zoho Corp. की को-फाउंडर राधा वेम्बु (Radha Vembu) नंबर 1 की पोजिशन पर हैं। ज़ोहो एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो कंपनियों को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस ऑफर करती है। राधा वेम्बु की नेट वर्थ 47,500 करोड़ रुपये है। वह देश की सबसे रईस सेल्फ-मेड महिला हैं और उनकी लीडरशिप में Zoho ने एक बिलियन डॉलर कंपनी बनने तक का सफर तय किया है। अपने बड़े भाई श्रीधर वेम्बु के साथ मिलकर उन्होंने Zoho Corp.की शुरुआत की थी। 1996 में शुरुआत के समय उनके बिजनेस के नाम AdventNet था। राधा वेम्बु की गिनती देश के 100 सबसे रईस शख्स में होती है। पूरी खबर पढ़ें यहां

-सेल्फ-मेड सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट में Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर नंबर दो पर हैं। फाल्गुनी ने पॉप्युलर ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नाइका को साल 2012 में लॉन्च किया था। 2021 में कंपनी का आईपीओ आया और यह एक पब्लिक ट्रेडिंग कंपनी बन गई। फाल्गुनी नायर की नेट वर्थ 32,200 करोड़ रुपये है।

21 साल की उम्र में 3600 करोड़ की नेट वर्थ, कौन है देश का सबसे युवा अरबपति? अमीरों की लिस्ट में कैवल्य वोहरा नंबर 1

-Arista Networks की जयश्री उल्लाल का नंबर सेल्फ-मेड रईस महिलाओं की लिस्ट में नंबर 4 पर आता है। उनकी नेटवर्थ 32,100 करोड़ रुपये है।

-बायोकॉन की किरन मज़ूमदार शॉ देश सेल्फ-मेड रईस महिलाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनकी नेट वर्थ 29000 करोड़ रुपये है।

-नेहा नारखेड़े देश की पांचवी सबसे रईस महिला हैं। कॉनफ्लूएंट कंपनी से ताल्लुक रखने वालीं नेहा की गिनती देश की टॉप सेल्फ-मेड महिलाओं में होती है। नेहा नारखेड़े एंड फैमिली की नेट वर्थ कुल 4900 करोड़ रुपये है।

इन 10 राज्यों में महिलाओं द्वारा लीड किए जाने वाली MSMEs सबसे ज्यादा

क्या आपको पता है कि भारत के 10 ऐसे कौन से राज्य हैं जहां महिलाओं के नेतृत्व वाले MSMEs सबसे ज्यादा हैं। Forune India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा MSMEs को लीड कर रही हैं। यहां कुल ऐसे 23 प्रतिशत MSMEs हैं जिन्हें महिलाएं चला रही हैं। देखें पूरी लिस्ट…

राज्यMSMEs को लीड कर रही महिलाओं का प्रतिशत
पश्चिम बंगाल23 प्रतिशत
तमिलनाडु 10 प्रतिशत
कर्नाटक8 प्रतिशत
तेलंगाना8 प्रतिशत
आंध्र प्रदेश7 प्रतिशत
गुजरात 7 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश7 प्रतिशत
महाराष्ट्र7 प्रतिशत
केरल4 प्रतिशत
राजस्थान3 प्रतिशत
इन राज्यों में MSMEs में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा

इन सेक्टर्स में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा

-वहीं बात करें महिलाओं की भागीदारी की तो B2B ई-कॉमर्स सेक्टर में सबसे ज्यादा महिलाएं कंपनियों की लीड कर रही हैं।

-B2B Ecommerce में कुल 3,434 स्टार्टअप ऐसे हैं जिन्हें महिलाएं लीड कर रही हैं।

-Internet-first Brand में कुल 1,355 स्टार्टअप को महिलाएं चला रही हैं।

-SaaS सेक्टर में 1,181 कंपनियों को महिलाएं लीड कर रही हैं।

-1,154 स्टार्टअप, Fashion Tech में ऐसे हैं जिनकी अगुवाई महिलाएं कर रही हैं।

-वहीं Market Place में कुल 1075 ऐसी कंपनियां हैं जिनकी लीडर महिलाएं हैं।

-B2C Fashion Ecommerce में 1071 स्टार्टअप, Enterprise Software में 1036, Digital-first Fashion में 686, K-12 Edtech में 478 व ऑनलाइन ग्रॉसरी सेक्टर में 427 ऐसे स्टार्टअप हैं जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।