दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन कंपनी हुंदै मोटर श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर सोमवार (26 सितंबर) को हड़ताल की। कंपनी में करीब 12 साल में यह पहला मौका है जब कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से हड़ताल की है। श्रमिक संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि हुंदै मोटर के तीन कारखानों के करीब 50,000 श्रमिकों ने सोमवार को पूरे दिन की हड़ताल की। इन कारखानों में दक्षिणी शहर उलसान स्थित संयंत्र शामिल हैं। इससे पहले 2004 में कंपनी में हड़ताल हुई थी। प्रवक्ता के अनुसार श्रमिक मंगलवार (27 सितंबर) से शुक्रवार तक छह घंटे की आंशिक हड़ताल करेंगे। हुंदै के कर्मचारी वेतन बढ़ाए जाने और बेहतर लाभ की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह 2012 से कई बार आंशिक रूप से हड़ताल की है।