Hinduja Group Family Tree: हिंदुजा एम्पायर के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा ने 85 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने के बाद अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि हिंदुजा ग्रुप की कमान अब किसके हाथों में होगी। आपको बताते हैं गोपीचंद पी हिंदुजा के परिवार में अभी कौन-कौन है और इस समूह की कंपनियों के बारे में। साथ ही बताएंगे इस ग्रुप की शुरुआत कैसे हुई।
हिंदुजा ग्रुप क संस्थापक परमानंद हिंदुजा (1900-71) थे जिन्होंने उस समय व्यापार की शुरुआत की जब भारत अभी भी ब्रिटिश शासन के अधीन था। परमानंद हिंदुजा उस दौर में बॉम्बे (अब मुंबई) में रहते थे और ईरान के साथ कपड़े, सूखे मेवे और चाय का व्यापार करते थे। 1971 में उनके निधन के बाद उनके चार बेटों- श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक ने इस समूह के कारोबार संभाला। ग्रुप का मुख्यालय तब ईरान में था लेकिन ईरान में क्रांति के बाद यह परिवार 1970 के दशक के आखिर में इंग्लैंड चला गया। समय के साथ श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में बसे रहे जबकि प्रकाश ने जेनेवा को अपना घर बनाया और अशोक मुंबई आ गए।
दूरदर्शी और तेज दिमाग वाले परमानंद दीपचंद हिंदुजा (पी. डी. हिंदुजा) ने एक ऐसे फैमिली बिजनेस की नींव रखी जो जल्द ही पूरी दुनिया में फैल गया।
एक कारोबार शख्स के तौर पर पी. डी. हिंदुजा को भारत और फारस (ईरान) के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। उनके दो प्रमुख चैरिटेबल विंग- हिंदुजा अस्पताल और हिंदुजा फाउंडेशन हैं। उनकी पत्नी, जमुना, भी उनके परोपकारी और गरीब व जरूरतमंद लोगों के प्रति करुणा की भावना में सहभागी थीं। दोनों ने मिलकर एक ऐसी विरासत छोड़ी जो आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी समूह में से एक बन गया।
ग्लोबलाइज़ेशन के युग में अवसरों को भुनाते हुए समूह के चेयरमैन स्वर्गीय श्रीचंद पी. हिंदुजा ने अपने भाइयों- गोपीचंद, प्रकाश और अशोक के साथ मिलकर समूह के विकास की एक रणनीति तैयार की और उसे लागू किया। इसी रणनीति के तहत हिंदुजा समूह ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय समूह के रूप में स्थापित किया जिसकी मौजूदगी 38 देशों में फैली है और जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों की मजबूत टीम काम कर रही है।
परमानंद हिंदुजा के पुत्र (चार भाई)
श्रीचंद पी. हिंदुजा: सबसे बड़े बेटे जो लंदन में रहते थे। उनका निधन मई 2023 में हुआ। उनकी शादी मधु से हुई थी।
गोपीचंद पी. हिंदुजा: दूसरे नंबर के बेटे जो लंदन में रहते थे। श्रीचंद के निधन के बाद वे हिंदुजा समूह के चेयरमैन बने। उनकी पत्नी सुनीता हैं।
प्रकाश पी. हिंदुजा: जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में रहते हैं और समूह के यूरोपीय कारोबार का नेतृत्व करते हैं। उनकी पत्नी कमल हैं।
अशोक पी. हिंदुजा: मुंबई (भारत) में रहते हैं और ग्रुप के भारतीय परिचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। उनकी पत्नी हर्षा हैं।
अगली पीढ़ी
श्रीचंद पी. हिंदुजा की बेटियां: शानू और वीनू
गोपीचंद पी. हिंदुजा के बेटे: संजय और धीरज
गोपीचंद पी. हिंदुजा की बेटी: रीता
प्रकाश पी. हिंदुजा के बेटे: अजय और रामकृष्ण
प्रकाश पी. हिंदुजा की बेटी: रेणुका।
अशोक हिंदुजा की बेटी: अंबिका और सत्या
अशोक हिंदुजा के बेटे: शोम
हिंदुजा ग्रुप की कंपनियां
The Hinduja Group companies
Hinduja Housing Finance Ltd
Ashok Leyland
Switch Mobility
Ashok Leyland Foundries – a division of Ashok Leyland, also known as Hinduja Foundries
P D Hinduja National Hospital and Medical Research Centre
Hinduja Healthcare Limited
Hinduja Bank (Switzerland) Ltd (formerly Amas Bank)
IndusInd Bank
Hinduja Leyland Finance Ltd
Hinduja Global Solutions Ltd
Hinduja Tech Ltd
GOCL Corporation Ltd
Gulf Oil International Ltd
Gulf Oil Lubricants India Limited
Quaker-Houghton International Ltd
Gulf Oil Middle East Ltd
Hinduja National Power Corporation Ltd
Hinduja Renewables Energy Private Ltd
Hinduja Realty Ventures Ltd
Hinduja Group India Limited
KPB Hinduja College of Commerce
NXTDIGITAL Ltd (formerly Hinduja Ventures Ltd) – includes Nxtdigital Hits, OneOTT iNtertainment Ltd, INE, and INDigital
Cyqurex Systems Private Limited
British Metal Corporation (India) Pvt Ltd
Hinduja Investments and Project Services Ltd
