New GST Rate List 2025: नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से देश में नए GST सुधार लागू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में तैयार किया गया यह बदलाव भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब तक के चार टैक्स स्लैब की जगह सिर्फ दो मुख्य दरें होंगी- 5% और 18%, जबकि शराब, तंबाकू, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग जैसे सिन गुड्स पर 40% का स्पेशल टैक्स स्लैब लागू किया गया है।

इस सुधार से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एफएमसीजी, ऑटो और कई अन्य सेक्टर्स ने संकेत दिए हैं कि कम टैक्स का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे खपत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त फायदा होगा। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि क्या-क्या हुआ सस्ता, किन चीजों पर अभी भी ज्यादा टैक्स देना होगा और इसका आपके रोजमर्रा के खर्चों पर क्या असर पड़ेगा।

GST 2.0: दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं कल से सस्ती, जानें कौन सी जीवन रक्षक दवाओं पर जीरो टैक्स, हर डिटेल

Live Updates
07:11 (IST) 22 Sep 2025

New GST Rate List 2025 Live: दवाइयां और इलाज कराना आज से सस्ता

सोमवार से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद कुछ जीवन रक्षक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण सस्ते हो जाएंगे, जिससे हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक किफायती और सुलभ हो जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें यहां

07:10 (IST) 22 Sep 2025

New GST Rate List 2025 Live: आज से क्या सस्ता-क्या महंगा

GST 2.0: नवरात्रि के पहले दिन से साबुन, शैंपू, घी, मक्खन, टीवी, फ्रिज समेत हजारों सामान होंगे सस्ते, जानें क्या-क्या होगा महंगा, देखें पूरी लिस्ट, पढ़ें पूरी लिस्ट

07:08 (IST) 22 Sep 2025

टैक्सेशन सिस्टम में ऐतिहासिक कदम

नवरात्रि के पहले दिन यानी आज 22 सितंबर 2025 से देश में नए GST सुधार लागू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में तैयार किया गया यह बदलाव भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

07:08 (IST) 22 Sep 2025

आज से जीएसटी सुधार लागू

नमस्ते! पाठकों इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों के बारे में हर छोटी-बड़ी अपडेट…