भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से ट्रेवल करते हैं, इसकी वजह यह है कि इससे सफर करना किफायती और काफी सुविधाजनक है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति वेटिंग टिकट ले लेता है तो उसे पहले काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्योंकि, पहले जब चार्ट ट्रेन रवाना होने से 4 घंटे पहले बनता था जिससे अगर टिकट कंफर्म न हो तो उसे न ट्रेन मिलती थी और न ही इतने समय में वह दूसरा साधन का इंतजाम कर पाते थे।
इससे लोगों को काफी असुविधा होती थी। इसलिए इसी साल जुलाई में रेलवे बोर्ड ने चार्ट बनाने के समय में बदलाव किया था। रेलवे बोर्ड ने अब इस समय में फिर से बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं इस बारे में…
नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें रूट, टाइमिंग समेत बाकी डिटेल
अब इतने घंटे पहले फाइनल हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट
रेलवे ने तय किया है कि अब रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले फाइनल हो जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, इससे यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति जानने में आसानी हो जाएगी। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती थी। नया बदलाव यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो गया है।
वंदे भारत का टिकट ऐसे कर सकते है कम दाम में बुक, इस ऑप्शन से 300 रुपये घट जाएगा किराया
क्या है नया नियम?
नए नियम के मुताबिक, जो ट्रेनें सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलेंगी। उन ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट पिछले शाम को 8 बजे तक बन जाएगा। पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने का समय रात 9 बजे था।
इसके अलावा, दोपहर 2 बजे के बाद और अगली सुबह 5 बजे से पहले चलने वाली ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनाने की समय सीमा 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे तक दी गई है यानी अब इस ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले बनेगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।
किन्हें होगा इन नियमों के बदलाव का फायदा?
ऐसे यात्री जिन्होंने वेटिंग लिस्ट में टिकट बुक कराया है। उन्हें रेलवे के इस नए नियम का फायदा होने वाला है। अब उन यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति के बारे में पहले ही पता चल जाएगा।
