ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। फिलहाल, यह प्रोसेस 4 घंटे पहले होती है। यात्रियों के नए नियम से परेशानी कम होगी। नए नियम के अनुसार दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछले दिन रात 9 बजे ही तैयार होगा। इससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पहले ही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वैकल्पिक इंतजाम करने में मदद मिलेगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में लिए कई बड़े निर्णय

हाल ही में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन सुधारों की समीक्षा की और कई बड़े निर्णय लिए हैं।

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS)

टिकट बुकिंग क्षमता बढ़ाकर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट की जाएगी (मौजूदा समय में 32,000 टिकट/मिनट)पूछताछ क्षमता 10 गुना बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट होगी। नया सिस्टम कई भाषा में होगा। यह यूजर्स के अनुकुल होगा। इसमें सीट सिलेक्शन, किराया कैलेंडर की सुविधाएं भी होंगी। 3400 रुपये सस्ता हो गया सोना

तत्काल टिकट की बुकिंग में बड़ा बदलाव

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जुलाई से सिर्फ प्रमाणित यूजर्स द्वारा ही तत्काल टिकट बुक की जा सकेगी। जुलाई 2025 के आखिरी से OTP आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। प्रमाणीकरण आधार या अन्य सरकारी आईडी से किया जाएगा। शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक

मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजर्वेशन चार्ट

– सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट खोलें।
– यह “ट्रेन” या “टिकट” सेक्शन में जाएं।
– आपको यह पर “चार्ट/वैकेंसी” या “रिजर्वेशन चार्ट” का ऑप्शन चुनना होगा।
– अब आप इसके बाद ट्रेन का नंबर, बोर्डिंग स्टेशन और यात्रा की डेट दर्ज करें।
– इसके बाद आपको चार्ट में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी दिख जाएगी।
– अगर आप किसी खास कोच या क्लास में खाली सीट देखना चाहते हैं, तो आप उस ऑप्शन को भी चुन सकते हैं।