Gold Silver Prices Today: एक हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार (26 अगस्त, 2022) को सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। Good Returns के मुताबिक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 51,980 रुपए हो गया है। 22 कैरेट के सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 47,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 55,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 52,140 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 48,400 रुपए और 24 कैरेट के सोने की कीमत 52,800 रुपए है। वहीं, मुंबई में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 47,650 रुपए है और 24 कैरेट का रेट 51,980 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने की कीमत बढ़कर 1,766 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो कल बाजार बंद होने तक 1771 डॉलर प्रति औंस पर थी। बता दें, सोने की कीमत इस साल के उच्चतम स्तर से 212 डॉलर प्रति औंस कम है। 6 मार्च, 2022 को सोने का 2,078 के स्तर को छुआ था।

जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी की कीमत (Gold Silver Latest Price Today August 26, 2022 Latest Sona Chandi Bhav)

कोलकाता

22 कैरेट 47,650 रुपए

24 कैरेट 51,980 रुपए

बेंगलुरु

22 कैरेट 47,700 रुपए

24 कैरेट 52,030 रुपए

हैदराबाद

22 कैरेट 47,650 रुपए

24 कैरेट 51,980 रुपए

अहमदाबाद

22 कैरेट 47,700 रुपए

24 कैरेट 52,030 रुपए

बड़ौदा

22 कैरेट 47,730 रुपए

24 कैरेट 52,010 रुपए

जयपुर

22 कैरेट 47,800 रुपए

24 कैरेट 52,140 रुपए

लखनऊ

22 कैरेट  47,800 रुपए

24 कैरेट  52,140 रुपए

विजयवाडा

22 कैरेट 47,650 रुपए

24 कैरेट 51,980 रुपए

पटना

22 कैरेट 47,730 रुपए

24 कैरेट 52,010 रुपए

नागपुर

22 कैरेट 47,730 रुपए

24 कैरेट 52,010 रुपए

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता के आधार पर 1 कैरेट के 24 कैरेट के बीच मापा जाता है। 24 कैरेट के सोने सबसे शुद्ध सोना माना जाता है और इसकी पहचान के लिए हॉलमार्क के अलग-अगल चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।