Gold Rate Today in India, Check 22K, 24K Gold Price in India on October 24, 2024: बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गईं। यह गिरावट मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार के दबाव में हुई। 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से जुड़ी चिंताओं के कारण ज्यादा मांग के बावजूद यह गिरावट दर्ज की गई है।

फेस्टिव सीजन में सोने की रिकॉर्ड मांग

भारत में दिवाली और धनतेरस में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में बढ़ती मांग के कारण गोल्ड और सिल्वर के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,000 रुपये के करीब है जबकि चांदी ने 1,00,018 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ ऑल-टाइम हाई प्राइस को छू लिया। देश में बड़े त्योहारों के चलते इन दोनों महंगी धातुओं के दामों में इजाफा हुआ है।

प्रियंका गांधी के पास दिल्ली-NCR में करोड़ों की प्रॉपर्टी और सोना-चांदी, जानें भाई राहुल गांधी से कितनी अमीर

पिछले दो सालों में 64 फीसदी बढ़ी सोने की कीमतें

पिछले करीब एक साल में सोने के दाम में करीब 37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले अक्टूबर से तुलना करें तो गोल्ड के दाम में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है और यह दिखाता है कि अस्थिरता के इस दौर में सोना निवेश के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित ऑप्शन बना हुआ है।

दो साल की अवधि के रिकॉर्ड को देखें तो अक्टूबर 2022 से अब तक सोने के दाम में 64 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साल-दर-साल सोने के दाम में बढ़ोत्तरी के लिए ग्लोबल फैक्टर्स के साथ-साथ जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते इस महंगी धातु की डिमांड बढ़ने जैसे कारक जिम्मेदार हैं। स्थिरता के चलते सोना दुनियाभर में निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।

इन लोगों को केंद्र सरकार देगी 100 फीसदी तक एक्स्ट्रा पेंशन, जानें क्या है योग्यता, जानें क्या है नियम

आज क्या है सोना और चांदी का रेट: Gold and silver rates today, October 24

भारत में आज यानी 24 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,910 रुपये है। जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 7,791 रुपये है। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 71,418 रुपये है।

24 कैरेट गोल्ड के दाम में जहां पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.03 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं पिछले 10 दिनों में दाम 2.44 प्रतिशत तक बढ़ा है। चांदी का दाम फिलहाल 97,220 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on October 24
मुंबई में आज (24 अक्टूबर 2024) को सोने का भाव 77910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से ट्रेड कर रहा है। जबकि कल यानी 23 अक्टूबर को सोने का भाव 78,060 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 17 अक्टूबर को यह सोना 77,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेडिंग कर रहा था।

मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on October 24
चांदी का भाव आज मुंबई 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि 23 अक्टूबर को यह धातु 99,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक सप्ताह पहले इसका दाम 91,780 रुपये प्रति किलोग्राम था।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on October 24
कोलकाता में आज यानी 24 अक्टूबर को गोल्ड 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं कल यानी 23 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 78,370 रुपये था। जबकि पिछले सप्ताह 10 ग्राम सोने का भाव 77,010 रुपये था।

कोलकाता में आज चांदी का भाव:Silver rate in Kolkata on October 24
कोलकाता में आज चांदी 96,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 23 अक्टूबर को 10 ग्राम चांदी का भाव 99,870 रुपये था। वहीं पिछले सप्ताह चांदी 91,660 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर थी।

दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on October 24
राजधानी दिल्ली में आज यानी 24 अक्टूबर को गोल्ड का भाव 77,770 रुपये प्रति 10 पर है। बता दें कि उत्तर भारत में दिवाली के चलते सोने व चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ जाती है और सोने के भाव में इजाफा भी होता है।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on October 24
दिल्ली में चांदी आज यानी 24 अक्टूबर 2024 को 96,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी का दाम 99,330 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले हफ्ते चांदी का भाव 91,620 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on October 24
चेन्नई में आज यानी 24 अक्टूबर को सोना 78,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं गोल्ड का भाव कल यानी 23 अक्टूबर 2024 को 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं एक सप्ताह पहले 17 अक्टूबर को गोल्ड प्राइस चेन्नई में 77,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on October 24
चेन्नई में आज यानी 24 अक्टूबर को चांदी 97,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं चांदी का भाव कल यानी 23 अक्टूबर को 99,770 रुपये प्रति किलोग्राम था। चेन्नई में एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 92,050 रुपये प्रति किलोग्राम था।