Gold Rate Today in India November 18, 2024: भारत में सोने की कीमतों में पिछले 10 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। इन 10 दिनों में सोने का भाव करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है और खरीदने वालों के लिए यह बढ़िया मौका है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि भारत फिलहाल गोल्ड, ओमान, सिंगापुर और यूएई व कतर जैसे देशों से ज्यादा सस्ता है।
बता दें कि बहुत सारे लोग मिडिल ईस्ट में ड्यूटी-फ्री दुकानों से सोने के महंगे गहने खरीदते हैं। हालांकि, भारत में मौजूदा सोने के भाव देखते हुए कहा जा सकता है कि फिहाल भारतीय बाजार में सोना खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा है।
मिडिल ईस्ट में सोने का भाव: Gold Price in India vs Other Global Markets
ओमान की बात करें तो फिलहाल वहां 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड बार का दाम 220 रुपये बढ़कर 75,763 रुपये है।
वहीं कतर में भी सोना महंगा हुआ है और 24 कैरेट 100 ग्राम गोल्ड का भाव 7,62,934 रुपये है। एक दिन में दाम में 25,470 रुपये का इजाफा हुआ है। जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव भी 2,547 रुपये बढ़कर 76,293 रुपये पहुंच गया है।
सिंगापुर में भी गोल्ड की कीमत भारत से ज्यादा है और फिलहाल यहां 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 76,805 रुपये है।
जबकि UAE में गोल्ड के भाव में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। 100 ग्राम सोने का भाव 7,62,039 रुपये है जबकि 10 ग्राम गोल्ड 76,204 रुपये में लिया जा सकता है। यानी 100 व 10 ग्राम में क्रमशः 24,712 रुपये व 2,471 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
भारत में आज सोने व चांदी का भाव: Gold and Silver Rates in India Today on November 18
आज यानी 18 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट भारत में 74,260 रुपये है। जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 7,426 रुपये है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 68,072 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड के भाव में 1.07 प्रतिशत की गिरावट आई है। और पीली धातु के दाम पिछले 10 दिनों में 4.09 प्रतिशत गिरे है। जबकि चांदी 89,110 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 18
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 74,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 14 नवंबर को गोल्ड का भाव 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 11 नवंबर को यानी एक सप्ताह पहले गोल्ड रेट 74,620 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 18
मुंबई में आज यानी 18 नवंबर को चांदी 89,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 14 नवंबर को चांदी का भाव 89,090 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले भाव 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम था।
कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 18
कोलकाता में आज (10 ग्राम) 24-कैरेट सोने का भाव 74,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 14 नवंबर को भाव 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और एक सप्ताह पहले भाव 75,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 18
कोलकाता में आज चांदी 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि 14 नवंबर को सिल्वर रेट 88,980 रुपये प्रति किलोग्राम था। एक सप्ताह पहले कीमत 89,180 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 18
आज यानी 18 नवंबर को दिल्ली में सोने का भाव 74,130 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुरुवार 14 नवंबर को सोना 74,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।
वहीं 999 गोल्ड को एक सप्ताह पहले 75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा था।
दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 18
राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 88,960 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 14 नवंबर को चांदी 88,940 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 89,150 रुपये प्रति किलोग्राम था।
चेन्नई में आज गोल्ड रेट: Gold rate in Chennai on November 18
चेन्नई में आज सोने का भाव 74,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं गुरुवार, 14 नवंबर को गोल्ड रेट 74,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 11 नवंबर को एक सप्ताह पहले सोने का भाव 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चेन्नई में आज सोने का भाव: Silver rate in Chennai on November 18
चेन्नई में आज यानी 18 नवंबर को चांदी का भाव 89,370 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 14 नवंबर को चांदी 89,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक सप्ताह पहले चेन्नई में ग्राहकों के लिए चांदी 89,550 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।