Gautam Adani net worth: गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक हैं। सबसे रईस शख्स की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। वह अडानी ग्रुप (Adani Group) के फाउंडर व चेयरमैन भी हैं। उनके बारे में लगातार मीडिया और सोशल-मीडिया में खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गौतम अडानी कितने पढ़े-लिखे हैं? आपको बताते हैं Gautam Adani के परिवार, करियर, नेट वर्थ और पढ़ाई-लिखाई के बारे में…

Gautam Adani की पढ़ाई-लिखाई

24 जून 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में गौतम अडानी का जन्म हुआ था। शुरुआती पढ़ाई के लिए वह सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय गए। ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए गुजरात यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया लेकिन अपनी डिग्री पूरी नहीं की। अडानी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने परिवार के टेक्सटाइल के बिजनेस को ज्वॉइन कर लिया।

Gautam Adani: परिवार

गौतम अडानी का जन्म गुजरात के एक जैन परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी और मां का नाम शांताबेन अडानी हैं। उनके 7 भाई-बहन हैं।

गौतम अडानी की शादी प्रीति अडानी से हुई है। उनके दो बेटे- करन और जीत हैं।

Gautam Adani: करियर

1978 में अडानी गुजरात से मुंबई चले गए और Mahendra Brothers के लिए हीरा छांटने के तौर पर काम करने लगे। गौतम अडानी ने 1988 में Adani Group की शुरुआत की थी। इसे एक ट्रेडिंग और एकसपोर्ट-इम्पोर्ट फर्म के तौर पर शुरू किया गया था। पिछले कुछ सालों के दौरान इस ग्रुप ने कई सेक्टर जैसे पावर जेनरेशन और ट्रांसमिशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक, पोर्ट्स और एडिबल ऑइल आदि में अपने ऑपरेशन शुरू किए।

कंपनी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट पर फोकस किया और अडानी ग्रुप की सफलता की सबसे बड़ी वजह में से यह एक है। अडानी ग्रुप को कई पोर्ट और लॉजिस्टिक फैसिलिटी, पावर प्लान्ट व रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन की डील भी मिली है।

गौतम अडानी की नेट वर्थ (Gautam Adani’s Net Worth)

गौतम अडानी की नेट वर्थ अभी 51.3 बिलियन डॉलर के आसपास है। मुकेश अंबानी के बाद वह देश के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।