Firozpur-Delhi Vande Bharat Train : फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज यानी मंगलवार, 11 नवंबर से अपना कमर्शियल संचालन शुरू हो गया है। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन पंजाब और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी। इसका रख-रखाव और संचालन उत्तर रेलवे (NR) जोन द्वारा किया जा रहा है।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन नबंर (Firozpur-Delhi Vande Bharat train number)
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462/26461 के रूप में चल रही है। यह ट्रेन 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत रूट (Firozpur-Delhi Vande Bharat route)
फिरोजपुर कैंट और दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन नबंर 26462/26461 सात रेलवे स्टेशनों ( फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत ) पर रुकेगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जानें रूट, ट्रेवल टाइम, स्टॉपेज समेत बाकी डिटेल
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का समय (Firozpur Cantt-Delhi Vande Bharat timings)
हमारी सहयोगी द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (26462) फिरोजपुर कैंट से सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत (26461) दिल्ली से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 11:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
| ट्रेन नबंर 26462 फिरोजपुर कैंट जंक्शन – दिल्ली जंक्शन। वंदे भारत एक्सप्रेस | स्टेशन | ट्रेन नबंर 26461 दिल्ली जंक्शन – फिरोजपुर कैंट जंक्शनवंदे भारत एक्सप्रेस | ||||
| आगमन | प्रस्थान | नाम | कोड | आगमन | प्रस्थान | |
| —- | 07:55 | फिरोजपुर कैंट जंक्शन | एफजेडआर | 22:35 | —- | |
| 08:23 | 08:25 | फरीदकोट | एफडीके | 22:03 | 22:05 | |
| 09:10 | 09:15 | बठिंडा जं. | बीटीआई | 21:15 | 21:20 | |
| 10:2;6 | 10:28 | धुरी जं. | डीयूआई | 19:56 | 19:58 | |
| 11:05 | 11:07 | पटियाला | पीटीए | 19:13 | 19:15 | |
| 11:58 | 12:00 | अंबाला कैंट जंक्शन | यूएमबी | 18:30 | 18:32 |
| 12:28 | 12:30 | कुरुक्षेत्र जं. | केकेडीई | 17:40 | 17:42 |
| 13:05 | 13:07 | पानीपत जं. | पीएनपी | 17:00 | 17:02 |
| 14:35 | —- | दिल्ली जं. | डीएलआई | —- | 16 |
(सोर्स: रेल मंत्रालय)
पीएम मोदी ने दिखाई नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानें रूट, टाइमिंग समेत बाकी डिटेल
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किस-किस दिन चलेगी? (Firozpur Cantt-Delhi Vande Bharat Express train Frequency)
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ( 26462/26461) सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं लेगी। ट्रेन में आठ कोच (7 AC चेयर कार कोच और 1 एक्जीक्यूटिव AC चेयर कार कोच) होंगे।
