Delhi Budget 2025, CM Rekha Gupta Speech: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) की सरकार का आज (25 मार्च 2025) पहला बजट पेश कर दिया। 27 साल बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी दिल्ली बजट (Delhi Budget 2025) में कई बड़े ऐलान कर किए। दिल्ली की सीएम गुप्ता ने बजट तैयार करने के लिए प्रोफेशनल्स समेत समाज के सभी तबकों से सुझाव लिए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित रहा। इस बजट में क्या-कुछ बड़े ऐलान किए गए? जानें दिल्ली बजट की हर बड़ी अपडेट….

Live Updates
10:24 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live:

मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि दिल्ली के लोग खुश होंगे

10:14 (IST) 25 Mar 2025
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश होने से पहले कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

10:07 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: आम लोगों को समर्पित

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि दिल्ली सरकार का बजट आम लोगों को समर्पित होगा। और उनसे किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। बजट हमारे घोषणापत्र में की गई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जब मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगी तो उसमें समाज के सभी वर्गों के लिए फायदे शामिल होंगे – चाहे वह युवा हों, महिलाएं हों, मजदूर हों, कर्मचारी हों या व्यापारी हों।

10:06 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: महिला समृद्धि योजना से जुड़ा बड़ा ऐलान संभव

बजट में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा ऐलान भी किया जा सकता है।

09:20 (IST) 25 Mar 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की

बजट से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की और ‘खीर सेरेमनी’ का आयोजन किया। सीएम ने खुद खीर बनाई और भगवान राम को भोग लगाया।

09:00 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: किन-किन चीजों पर फोकस होगा बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) का कहना है कि शासित प्रदेश में भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित होगा।

08:26 (IST) 25 Mar 2025
बजट तैयार करने के लिए जनता के सुझाव

CM गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट तैयार करने के लिए पेशेवरों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि हितधारकों से ईमेल के जरिए 3,303 और व्हाट्सएप के जरिए 6,982 सुझाव मिले।

08:09 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान

बजट में जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा और इसमें रोजगार सृजन के प्रावधान होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को पूरा करे- सीएम रेखा गुप्ता

08:08 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी बजट

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगी

08:07 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: आज दिल्ली बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) की सरकार का आज (25 मार्च 2025) पहला बजट आएगा।