Delhi Budget 2025, CM Rekha Gupta Speech: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) की सरकार का आज (25 मार्च 2025) पहला बजट पेश कर दिया। 27 साल बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी दिल्ली बजट (Delhi Budget 2025) में कई बड़े ऐलान कर किए। दिल्ली की सीएम गुप्ता ने बजट तैयार करने के लिए प्रोफेशनल्स समेत समाज के सभी तबकों से सुझाव लिए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित रहा। इस बजट में क्या-कुछ बड़े ऐलान किए गए? जानें दिल्ली बजट की हर बड़ी अपडेट….

Live Updates
12:40 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली का बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक है। गुप्ता ने इसे ‘‘ऐतिहासिक बजट’’ करार दते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘भ्रष्टाचार और अक्षमता’’ का दौर अब समाप्त हो गया है, क्योंकि सरकार ने पूंजीगत व्यय को दोगुना कर 28,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है।

12:21 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली विधानसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे

सीएम रेखा गुप्ता-

दिल्ली विधानसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे

दिल्ली को विकसित बनाने वाला बजट

दिल्ली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

ऐतिहासिक जनादेश वाली सरकार का बजट

12:17 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: एपीजे कलाम के नाम पर प्रयोगशालाएं

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में प्रयोगशालाएं खुलेंगी

स्कूलों में सालों पुराने कंप्यूटर पड़े हैं। स्मार्ट स्कूलों के नाम पर एक कंप्यूटर

50 करोड़ का फंड 150 नई कंप्यूटर लैब बनाने के लिए

स्मार्ट क्लासेज बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड

टारगेट है चरणबद्ध तरीके से 7000 क्लासेज को स्मार्ट क्लास बनाएं, कंप्यूटराइज्ड बनाएं

शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हम 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को लैपटॉप देंगे- 7.5 करोड़ की राशि

12:12 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: नेशनल एजुकेशन से जुड़े नए स्कूल खुलेंगे

नेशनल एजुकेशन से जुड़े नए स्कूल खुलेंगे

सीएमश्री स्कूल दिल्ली में खुलेंगे

ये स्कूल पीएमश्री स्कूल की तर्ज पर खुलेंगे

बजट में इन स्कूलों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

12:09 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: स्वास्थ्य व शिक्षा बजट

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 5000 करोड़

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट

12:00 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: यमुना सफाई के लिए 500 करोड़

यमुना पर सीएम रेखा गुप्ता

यमुना हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं है

यमुना पर पिछली सरकार ने झूठे वादे किए

यमुना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता

यमुना सफाई के लिए 500 करोड़

11:55 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: साफ पानी के लिए 9000 करोड़

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान- दिल्ली वालों को साफ पानी के लिए 9000 करोड़ का बजट

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के लिए 500 करोड़ रुपये

पानी की चोरी रोकने के लिए 150 करोड़ का बजट

पानी की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

11:52 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: पानी के टैंकर में GPS

पानी के टैंकर में जीपीएस लगेगा। घोटाले को रोकने के लिए सीएम गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली में जब गर्मी होती है तो टैंकर घोटाला को खत्म करने केलिए जीपीएस लगेंगे

लोकल रेजिडेंट ट्रैक कर सकता है

10 करोड़ का बजट तय

11:49 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड बनेगा

दिल्ली में ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड बनेगा। दिल्ली में निवेश के लिए माहौल बनाएंगे।

दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगा

11:46 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी खबर

लीज होल्ड वाली प्रॉपर्टी को फ्री-होल्ड की जाएगी

11:45 (IST) 25 Mar 2025
महिला सुरक्षा के लिए 50,000 सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बेहतर संपर्क के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव : मुख्यमंत्री गुप्ता

11:45 (IST) 25 Mar 2025
बजट में बुनियादी ढांचा विकास, बिजली, सड़क, पानी पर जोर

दिल्ली सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में बुनियादी ढांचा विकास, बिजली, सड़क, पानी जैसे 10 ध्यान देने वाले क्षेत्र हैं: रेखा गुप्ता ।

11:44 (IST) 25 Mar 2025
पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह

दिल्ली के बजट में पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

11:44 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: नई औद्योगिक नीति

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान- हमारी सरकार नई औद्योगिक नीति और नई वेयरहाउस पॉलिसी लाएगी हमारी सरकार

11:40 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: सीएम रेखा गुप्ता का बजट में केजरीवाल पर हमला

आपने अपने लिए शीशमहल बनवाया, हम गरीबों के घर बनवाएंगे, AAP ने अपने लिए लाखों रुपये के टॉयलेट पॉट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौंचालय बनवाएंगे- सीएम रेखा गुप्ता

11:38 (IST) 25 Mar 2025
100 जगहों पर अटल कैंटीन

बजट में सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान- 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर बड़ा ऐलान

11:37 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली में लागू होगी पीएम आवास योजना

दिल्ली में पीएम आवास योजना लागू होगी। झुग्गियों के विकास के लिए 696 करोड़ का बजट आवंटन

11:33 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: आप ने दिल्ली को अराजक बनाया

अरविंद केजरीवाल पर सीएम रेखा गुप्ता का तंज- AAP ने दिल्ली को अराजक बनाया, बजट का पैसा खर्च नहीं किया। केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कीं

'दिल्ली की जनता को लंदन बनाने का सपना बेचा गया'

11:32 (IST) 25 Mar 2025
‘पीएम जन आरोग्य योजना’ के लिए फंड

दिल्ली के बजट में ‘पीएम जन आरोग्य योजना’ के लिए 2,144 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

11:32 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: सुरक्षा के लिए 50000 नए कैमरे

खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाने का ऐलान

11:29 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: ‘अक्षमता’’ के दिन अब खत्म

‘भ्रष्टाचार’’, ‘‘अक्षमता’’ के दिन अब खत्म हो गए हैं; बजट में पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

11:28 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: एक लाख करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली सरकार का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है ।

11:27 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये

बजट में गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़

11:22 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live:जल्द दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

सीएम रेखा गुप्ता-

दिल्ली में आयुष्मान भारत को लागू करने का फैसला

जल्द दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

केंद्र के 5 लाख रुपये के अलावा दिल्ली सरकार 5 लाख रुपये का टॉपअप - कुल 10 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस

2144 करोड़ आयुष्मान योजा के लिए

11:20 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रही हैं बजट

सीएम रेखा गुप्ता का बजट भाषण-

बजट में सबका साथ, सबका विकास

पिछली सरकार ने कम खर्च किया

केंद्र की योजनाओं से लोगों का फायदा

11:19 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली बजट का आकार 1 लाख करोड़ के पार

पहली बार दिल्ली बजट का आकार 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा

11:06 (IST) 25 Mar 2025
Delhi Budget 2025 Live: महिला सम्मान समृद्धि योजना को लेकर हो सकता है ऐलान

बजट में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा ऐलान भी किया जा सकता है। दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देगी। इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने की जानकारी सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही दे दी है।

10:43 (IST) 25 Mar 2025
.यह बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- दिलली विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली बजट पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है, "आज एक नई शुरुआत होने जा रही है। दिल्ली विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज सीएम और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी...यह बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।"

10:37 (IST) 25 Mar 2025
27 साल बाद बीजेपी सरकार का बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आज 27 साल बाद बजट पेश कर रही बीजेपी सरकार के पहले बजट की प्रस्तुति से पहले कैबिनेट बैठक की

10:25 (IST) 25 Mar 2025
‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा- सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा। वित्त विभाग का कार्यभार संभाल रहीं रेखा गुप्ता मंगलवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगी। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बजट ‘‘ऐतिहासिक’’ होगा। मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘‘बजरंग बली दिल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ करेंगे। दिल्ली का विकास होगा और राम राज्य आएगा।’’ दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह पहला बजट होगा। इसमें यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराए जाने जैसी चीजों के शामिल होने की उम्मीद है। भाषा