27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के सीएम पद के लिए चुना। अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपना पहला बजट पेश करने की तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत आज (24 मार्च) से हुई। दिल्ली बजट कल यानी 25 मार्च 2025 को पेश किया जाएगा। आज बजट से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की और ‘खीर सेरेमनी’ का आयोजन किया। सीएम ने खुद खीर बनाई और भगवान राम को भोग लगाया।

खीर सेरेमनी के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, ”प्रभु श्रीराम को भोग लगाकर हमने इस बजट में दिल्ली के विकास को खीर की मिठास के साथ जोड़ा है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की ‘खीर सेरेमनी’ के माध्यम से दिल्ली की जनता को आमंत्रित किया गया है। आज यहां सभी वर्ग के लोग हैं, वो लोग जिनकी आशाएं, जिनकी अपेक्षाएं दिल्ली के बजट से रहती हैं।’

बैंक हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, जानें 24-25 मार्च को देशभर के बैंक बंद हैं या खुले

Delhi Budget 2025 Expectations

-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) का कहना है कि शासित प्रदेश में भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित होगा। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा।

-CM गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट तैयार करने के लिए पेशेवरों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि हितधारकों से ईमेल के जरिए 3,303 और व्हाट्सएप के जरिए 6,982 सुझाव मिले।

ट्रेन टू कश्मीर: श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के तत्काल टिकट के दाम का खुलासा, जानें क्या होगा किराया

-मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा और इसमें रोजगार सृजन के प्रावधान होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को पूरा करे।

-बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि दिल्ली सरकार का बजट आम लोगों को समर्पित होगा। और उनसे किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। बजट हमारे घोषणापत्र में की गई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जब मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगी तो उसमें समाज के सभी वर्गों के लिए फायदे शामिल होंगे – चाहे वह युवा हों, महिलाएं हों, मजदूर हों, कर्मचारी हों या व्यापारी हों।

-गौर करने वाली बात है कि बजट में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा ऐलान भी किया जा सकता है। दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देगी। इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने की जानकारी सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही दे दी है।