आज के समय में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का नेतृत्व भारतीय कर रहे हैं। आज हम आपको दुनिया के 9 बड़ी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ की क्वालिफिकेशन बताने जा रहे हैं। इसमें गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला शामिल है, आइए जानते हैं…
सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai)
सुन्दर पिचाई का जन्म 10 जून, 1972 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ। वे चेन्नई में पले-बढ़े है, उन्होंने आईआईटी खड़गपुर (B.Tech Metallurgy), स्टैनफोर्ड (MS) और व्हार्टन (MBA) में पढ़ाई की। अब गूगल (2015 से) और अल्फाबेट (2019 से) के सीईओ हैं। वर्तमान में सुन्दर पिचाई कैलिफोर्निया में रहते हैं।
सत्य नडेला (Satya Nadella)
सत्य नडेला का जन्म भारत में हुआ है। वे हैदराबाद पब्लिक स्कूल और मणिपाल इंस्टीट्यूट (BE) के पूर्व छात्र है। इसके बाद विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी यूनिवर्सिटी से MS और शिकागो बूथ से MBA किया। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन सत्य नडेला, वर्तमान में रेडमंड, USA में रहते हैं। नया पैन बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर!
शांतनु नारायण (Shantanu Narayan)
शांतनु नारायण ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, उसके बाद कंप्यूटर साइंस में MS (Bowling Green State) और यूसी बर्कले हास से MBA किया। 2007 से Adobe के सीईओ और चेयरमैन हैं, कैलिफोर्निया में रहते हैं।
रवि कुमार एस (Ravi Kumar S)
रवि कुमार एस जनवरी 2023 में कॉग्निजेंट (Cognizant) के सीईओ बने, मौजूदा समय में वे न्यू जर्सी क्षेत्र में रहते हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई (भारत) में हुआ है और उन्होने शिवाजी यूनिवर्सिटी से BE और जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर से MBA किया है। खुशखबरी! लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन बोनस
लीना नायर (Leena Nair)
भारत में जन्मी लीना नायर नेवालचंद कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में BE किया है। वे Chanel की CEO है और पेरिस में रहती हैं।
निकेश अरोड़ा (Nikesh Arora)
इसका जन्म 9 फरवरी, 1968 को गाजियाबाद में हुआ। ये भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के बेटे है। इन्होंने एयर फोर्स स्कूल (सुब्रतो पार्क), आईआईटी-बीएचयू (B.Tech EE), बोस्टन कॉलेज और नॉर्थईस्टर्न (MBA) से पढ़ाई की। जून 2018 से वे पालो ऑल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) के सीईओ और चेयरमैन है।
अजय बंगा (Ajay Banga)
अजय बंगा का जन्म भारत में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (BA Economics) और IIM अहमदाबाद (MBA) की पढ़ाई की। मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ, अब विश्व बैंक के अध्यक्ष (जून 2023 से), वाशिंगटन, डीसी में रहते हैं।
जॉर्ज कुरियन (george kurian)
इनका जन्म भारत में हुआ। इन्होंने प्रिंसटन में BSEE और स्टैनफोर्ड में MSEE/CS की पढ़ाई की। 2011 में नेटऐप (netapp) में शामिल हुए और जून 2015 में CEO बने, अब सिलिकॉन वैली से एंटरप्राइज डेटा सिस्टम का नेतृत्व कर रहे हैं।
अरविंद कृष्ण (Arvind Krishna)
अरविंद कृष्ण 1990 में IBM में शामिल हुए, अब सीईओ (2020 से) और चेयरमैन (2021 से), न्यूयॉर्क में रहते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ और उन्होंने आईआईटी कानपुर (B.Tech) और इलिनोइस यूनिवर्सिटी (Ph.D. in Electrical Engineering EE) की है।
