Used Second Hand Cheapest Maruti Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki शुरू से ही किफायती और बेहतर माइलेज वाली कारों के बिक्री के लिए मशहूर है। यह कंपनी न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के Truevalue के आधिकारिक वेबसाइट पर बेहद ही कम कीमत में Swift Dzire और WagonR जैसी शानदार कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। तो आइये जानतें हैं उन कारों के बारे में –
Maruti Wagon R: मारुति की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली वैगनआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल वैरिएंट LXI इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2014 का मॉडल है और अब तक यह कार 93,410 किलोमीटर तक का सफर कर चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। यह कार CNG किट से लैस है। इसकी कीमत महज 2.95 लाख रुपये तय की गई है।
Maruti Omni: यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर मशहूर कंपनी की मारुति ओमनी भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह Omni का 5 सीटर पेट्रोल वर्जन है। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2016 का मॉडल है और अब तक यह कार 54,651 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा ही बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 2.15 लाख रुपये तय की गई है।
Maruti Swift Dzire: देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एंट्री लेवल सिडान कार को आप Maruti Alto से भी कम दाम में घर ला सकते हैं। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2016 का मॉडल है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अब तक यह कार 1,50,232 किलोमीटर तक चल चुकी है। इस कार की कीमत महज 1.90 लाख रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर वाहनों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Truevalue वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहनों को खरीदते समय उनके कंडिशन और दस्तावेजों की पूरी जांच करना बेहद जरूरी होता है। इस समय देश के सभी बड़े शहरों में Truevalue के आउटलेट्स मौजूद हैं। यह सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।