Used Maruti Cars in Cheapest Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है। बल्कि अपने अपने यूज्ड कार फर्म ‘Truevalue’ के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीर फरोख्त करती है। इस समय इसके आधिकारिक वेबसाइट पर Alto से भी आधी कीमत में Swift और Ertiga जैसी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —

Maruti Ertiga: मारु​ति की लोक​प्रिय एमपीवी कार Ertiga के डीजल वर्जन का सेकेंड मॉडल इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 98,837 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है और इसकी कीमत महज 4,00,000 रुपये तय की गई है। मौजूदा समय में इसके नए मॉडल की कीमत 9.5 लाख रुपये एक्सशोरूम है।

Maruti WagonR: कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कारों में से एक वैगनआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल मॉडल LXI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 71,000 किलोमीटर का सफर कर चुकी है। इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 2.30 लाख रुपये तय की गई है। इस समय वै​गनआर के एंट्री लेवल मॉडल की कीमत 4.34 लाख रुपये है।

Maruti Swift Dzire: देश की बेस्ट सेलिंग सिडान कार ​डिजायर के डीजल संस्करण का पहला मॉडल LDI भी यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और 1,07,583 किलोमीटर चल चुकी है। इसकी कीमत महज 2.15 लाख रुपये तय की गई है। बता दें कि, यदि आप यही मॉडल नई खरीदते हैं तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।

Maruti Swift: मारुति की बेहतरीन हैचबैक​ कार स्विफ्ट के पेट्रोल वर्जन का सेकेंड मॉडल VXI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के मुताबिक ये कार 2006 का मॉडल है और अब तक ये कार 91,150 किलोमीटर चल चुकी है। इस कार को इसके तीसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 1.30 लाख रुपये तय की गई है। जो कि मारुति अल्टो की मौजूदा कीमत की आधी से भी कम है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो ‘Truevalue’ की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन को खरीदने से पहले उनकी कंडीशन और दस्तावेजों की पूरी तस्दीक करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।