भारत में सड़कों पर दुर्घटना होना कोई बड़ी बात नहीं है, आय दिन खबरों में जगह जगह से इस तरह के हादसे सुनने में आते हैं, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक अजीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 2 गाड़ियों की दुर्घटना दिखाई दे रही है। हालांकि इस घटना में कुछ ऐसा दिख रहा है जो इसे अनोखा बना रहा है। बता दें, यह वीडियो केरल का है। आइए विस्तार से बताते हैं इसके बारे में:
केरल राज्य से सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सड़क पर एक नैनो और दो होंडा सिटी आपस में दुर्घटना का शिकार हुई हैं। हुआ कुछ यूं कि सामने से गुजर रही हुंडई सैंट्रो ने स्पीड ब्रेकर को देखकर अपनी गति कम की जिसे देखते हुए पहली होंडा सिटी ने भी अपनी गति कम कर दी। हालांकि इसके बाद पीछे से तेज गति से आ रही होंडा सिटी ने बीच में चल रही टाटा नैनों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें होंडा सिटी को काफी नुकसान हुआ। जहां पीछे वाली सिटी का बम्पर टूट गया वहीं आगे वाली होंडा सिटी के बूटलिड व पीछे बम्पर में क्षति पहुंची है।
यहां खास बात यह रही कि इन दोनों के बीच में फंसी टाटा नैनो को कुछ नहीं हुआ है। नैनो की सिर्फ नंबर प्लेट थोड़ा सा मुड़ गई। इसके अलावा इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद नैनो को कोई बड़ी क्षति नहीं पहुंची है। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि टाटा मोटर्स की नैनो की बिल्ड क्वालिटी बेहद ही दमदार बनाई है। हालांकि इस वीडियो में पीछे वाले होंडा सिटी के ड्राईवर की गलती है, जिसने वाहन की गति धीरे करने की बजाये और तेज कर दी। खबरों के मुताबिक ड्राइवर का ध्यान मोबाइल या कही और था और उसे ब्रेक लगाने का पता नहीं चला।
बता दें, टाटा नैनो के रूप में भारत की सबसे सस्ती कार को पेश किया गया था। हालांकि मार्केट में इसकी कम डिमांड के कारण इसे बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप लॉन्च नहीं किया गया है।