टाटा मोटर्स ने अपनी पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। ये नई कीमतें 8 मई से लागू हो रही हैं। किस मॉडल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है, इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है लेकिन आज हम आपको टाटा की ही एक सेकेंड हैंड कार के बारे में बताएंगे। इस कार को आप 2 लाख रुपये से कम के बजट में भी खरीद सकते हैं।

कौन सी है कार: ये कार Tata Vista है। रेड कलर की Tata Vista को 1 लाख 65 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इस कार का मॉडल 2009 का है। फ्यूल टाइप डीजल और रजिस्ट्रेशन बेंगलुरु में है। इस कार को खरीदने के लिए आपको tatamotorsassured की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर डील की डिटेल मिल जाएगी। यहां डीलर से संपर्क करने के लिए ग्राहक को अपना नाम और नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।

खरीदते से पहले का टिप्स: अगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करना होगा। मसलन, आपको कार से जुड़े दस्तावेज की पुष्टि करनी होगी। ये देखना होगा कि जो दावे किए गए हैं, वो सत्य तो हैं। इसके अलावा ये सुनिश्चित करना होगा कि कार का एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है।

अगर कार का एक्सीडेंट होता है तो वैल्यू अपने आप कम हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि मेजर एक्सीडेंट के बाद कार की कंडीशन ठीक नहीं रह जाती है। इसके अलावा कार के कंडीशन की जांच करनी होगी। इसके लिए आपको किसी अनुभवी ड्राइवर या मैकेनिक को साथ ले जाना होगा। मैकेनिक या अनुभवी ड्राइवर इस बारे में जानकारी ले सकते हैं कि कार की कंडीशन क्या है।

टाटा की​ बिक्री में गिरावट: आपको बता दें कि देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की अप्रैल के महीने में कुल घरेलू बिक्री 41 फीसदी कम हुई है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में बिक्री घटकर 39,530 यूनिट्स रही। अप्रैल 2021 में हुई बिक्री के प्रदर्शन की तुलना अप्रैल 2020 की बिक्री से नहीं की जा सकती है क्योंकि पिछले साल इस अवधि में देश में फुल लॉकडाउन लागू था। (ये भी पढ़ें- भारत की टॉप 5 CNG कार जो दिलाएंगी पेट्रोल के बढ़ते दाम से आजादी)