बीते महीने यानी जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कार बिक्री में गिरावट आई है। ये वो महीना था जब महिंद्रा ने अपनी कार की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि, बिक्री में गिरावट के बावजूद Bolero की डिमांड बरकरार है।

अगर आप कम बजट में महिंद्रा की एसयूवी Bolero खरीदने की सोच रहे हैं आपके लिए सेकेंड हैंड का विकल्प सही रहेगा। दरअसल, कई डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जिसपर आप 2 लाख से भी कम कीमत में Bolero खरीद सकते हैं। Olx की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 7 सीटर Mahindra Bolero के 2001-2010 XLS वेरिएंट की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये है। साल 2004 मॉडल की ये कार करीब 1 लाख 43 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसे चौथे ओनर द्वारा बेचा जा रहा है।

महिंद्रा की कुल बिक्री में गिरावट: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बताया कि जनवरी 2021 में उसकी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 39,149 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 52,546 इकाइयों की बिक्री की थी।

इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री में चार प्रतिशत और निर्यात में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ। हालांकि, कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 47.62 प्रतिशत की कमी हुई। कंपनी ने बताया कि उसके ट्रैक्टर की ब्रिकी जनवरी 2021 में 50 प्रतिशत बढ़कर 34,778 इकाई हो गई।

नई B4 Bolero की बात करें तो दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 18 हजार रुपये के करीब है। नई डिजाइन और नए बोल्ड ग्रिल का बोलेरो ABS और एयरबैग के साथ उपलब्ध है। 7 सीटर Bolero में लेग स्पेस भी अच्छी खासी है।

वहीं, पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। बता दें कि इसी साल महिंद्रा ने कीमतों में इजाफा किया है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से भी कम थी।