Indian Politicians Cars: लग्जरी कारों का शौक तकरीबन हर किसी को होता है, खासकर देश के राजनेता इस मामले में सबसे आगे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तक के काफिले में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में देश के ऐसे राजनेताओं के गाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनसे वो सफर करना पसंद करते हैं —
राज ठाकरे: अपने खास विद्रोही शैली और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज श्रीकांत ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हैं। राज ठाकरे को भी एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का शौक है। सामान्य तौर पर वो Toyota Land Cruiser एसयूवी से सफर करते देखे जाते हैं। इसके अलावा उनके काफिले में मर्सिडिज बेंज की लग्जरी सिडान कार S-Class भी शामिल है।
सोनिया गांधी: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी भी लग्जरी कार में सफर करती हैं। उन्हें कई मौके पर Land Rover एसयूवी में सफर करते देखा गया है। हालांकि शहर के बाहरी क्षेत्रों में सफर करने के लिए सुरक्षा कारणों के चलते वो बख्तरबंद Tata Safari में सफर करती हैं।
राहुल गांधी: इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हालांकि अपने सादगी के लिए जानते जाते हैं। लेकिन जब बात गाड़ियों की आती है तो ये भी Land Cruiser का ही चुनाव करते हैं। इन्हें कई बार चुनावी अभियानों में इस एसयूवी में सफर करते हुए देखा गया है। ज्यादातर इन्हें सफेद SUV में ही देखा गया है। इसके अलावा कुछ मौकों पर ये Tata Safari में भी सफर करना पसंद करते हैं।
नरेंद्र मोदी: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के काफिले में वैसे तो कई गाड़ियां शामिल हैं। बतौर प्रधानमंत्री उनकी आधिकारिक गाड़ी BMW 7-Series है। लेकिन चुनावी अभियानों के दौरान पीएम मोदी Range Rover से सफर करना पसंद करते हैं। डॉर्क ब्लैक कलर की ये एसयूवी कई मायनों में बेहद ही खास है। ये एसयूवी पूरी तरह से बख्तरबंद है और किसी भी तरह के हमले को झेलने में सक्षम है।
नोट: यहां पर राजनेताओं द्वारा जिन वाहनों के प्रयोग के बारे में बताया गया है, ये इस बात का दावा नहीं करता है कि, वो राजनेता इन वाहनों के मालिक हैं। सामान्य तौर पर इन वाहनों में इन्हें सफर करते हुए देखा जाता है। भारतीय बाजार में इस समय Toyota Land Cruiser की कीमत 1.46 करोड़ रुपये से शुरु होती है। वहीं Range Rover एसयूवी की कीमत 1.81 करोड़ रुपये से लेकर 4.05 करोड़ रुपये तक है।