Mumbai Police Segway Electric Scooter: मुंबई पुलिस को गश्त के लिए अब नया इलेक्ट्रिक व्हीकल दिया गया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हाल ही में दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव में पुलिस कर्मियों के लिए Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है। जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से पुलिसकर्मियों को कुल 50 Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए हैं, जिनका प्रयोग दक्षिण मुंबई में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाएगा।
यह सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक वाहन है। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया को दिए गए अपने बयान में कहा है कि, महाराष्ट्र पुलिस को आधुनिक बनाने की इस मुहिम में डिपार्टमेंट को नए तकनीक से लैस किया जा रहा है। इस नए इलेक्ट्रिक वाहन से सोशल डिस्टेंसिंग का भी बखूबी पालन किया जा सकता है। इस स्कूटर को केवल एक व्यक्ति ही ड्राइव कर सकता है और यह बैटरी से संचालित होती है।
क्या है Segway इलेक्ट्रिक स्कूटर: शुरुआत में 2 सेग्वे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार साल 2017 में एक्सपेरिमेंट के तौर पर पुलिस दस्ते में शामिल किया गया था। जैसा कि उपर बताया गया है यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है, यह अलग अलग साइज में आती है, जिसमें 6.5 इंच से लेकर 10 इंच तक की साइज उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने Lithium-ion बैटरी पै का प्रयोग किया गया है और सिंगल चार्ज में यह 20 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। एक घंटे चार्ज करने पर यह स्कूटर 18 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वजन महज 54 किलोग्राम है और यह 120 किलोग्राम तक का भार वहन कर सकती है। इसमें सैमसंग का 29 volt की क्षमता का बैटरी प्रयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 60 मिनट में ही 80 प्रतिश तक चार्ज हो सकती है। इसमें दिया गया इंस्ट्रमेंट क्लस्टर बैटरी की क्षमता की वार्निंग के साथ ही नेविगेशन भी दर्शाता है।