Kapil Dev’s New Jeep Compass SUV: अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Jeep की सबसे सस्ती एसयूवी Compass भारतीय बाजार में खासी लोकप्रिय हो रही है। विशेषकर सेलिब्रिटीज इस कंपनी के एसयूवी को खासा पसंद कर रहे हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने नई Jeep Compass खरीदी है। कंपनी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी तस्वीर साझा की है।
कपिल देव ने लाल रंग की नई Jeep Compass खरीदी है, हालांकि ये अभी तक पता नहीं चल सका है कि उन्होनें कौन सा वैरिएंट लिया है। इससे पहले बॉलीवुड अभनेत्री तापसी पन्नू, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रोहित रॉय जैसे सितारे भी इस एसयूवी को खरीद चुके हैं। कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने नई Jeep Grand Cherokee खरीदी थी।
कपिल देव ने कौन Compass का कौन सा वैरिएंट खरीदा है ये पता नहीं चल सका है। लेकिन देखने में ये लिमिटेड प्लस वर्जन लगा रहा है। इसकी कीमत तकरीबन 26 लाख रुपये है। इसमें कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया है जो कि 170 Bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को शामिल किया गया है।
इसमें कंपनी ने पैनारोमिक सनरूफ दिया है। भारतीय बाजार में Jeep Compass की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये है। MG Hector और Kia Seltos के लांच होने के बाद इस एसयूवी को कड़ी प्रतिद्वंदिता मिल रही है।
सेलिब्रिटी को Jeep पसंद है: दुनिया भर में Jeep अपने पावरफुल एसयूवी के लिए मशहूर है। भारतीय बजार में इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कई एसयूवी शामिल हैं। जिसमें Grand Cherokee, Compass और Wrangler शामिल है। अपने दमदार इंजन क्षमता और स्पेसियश केबिन के साथ ही स्टायलिश लुक के चलते Jeep की एसयूवी सेलिब्रिटीज को खूब पसंद आती है।