50 Years of Suzuki Jimny: भारत में ऑटो सेक्टर की आइकन सुजुकी जिम्नी को इस साल 50 वर्ष गए हो गए हैं। Jimny को सबसे पहले 1970 में लॉन्च किया गया था। जिसकी अब तक 194 देशों में कुल 2.8 मिलियन से अधिक यूनिट सेल हो चुकी हैं। इस कार को इन सालों में चार बार अपडेट किया गया है, प्रत्येक पीढ़ी की कार में कंपनी ने कुछ ना कुछ बदलाव किए हैं। आइए आपको बताते हैं इस कार की 50 वर्षो की पूरी कहानी।
पहली पीढ़ी (1970 – 1981) : Jimny को सबसे पहले 1970 में LJ10 के नाम से जापान में लॉन्च किया गया था। जो इसका 4×4 मॉडल था। LJ10 में 1930 मिमी का व्हीलबेस था और शुरुआत में केवल इसे तीन सीटों के साथ ही बेचा गया था। इसके साथ ही इसमें छोटे 360cc के ट्विन सिलेंडर, एयर-कूल्ड, टू-स्ट्रोक पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया था। जो 25hp की पावर देता था।
दूसरी पीढ़ी (1981 – 1998) : दूसरी पीढ़ी की Jimny को (SJ30) के नाम से जापान में 1981 में लॉन्च किया गया था। हालांकि इसे अन्य बाजारों SJ410 के रूप में जाना जाता था। दूसरी पीढ़ी की Jimny में इंटीरियर और एक्सटीरियर एकदम नया था और इसमें 1000cc का चार सिलेंडर वाला युक्त फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया था। जो 45hp की पावर देता था। इसके अलावा 1984 में सुजुकी ने SJ413 को पेश किया था, जिसमें 1.3-लीटर का बड़ा पेट्रोल इंजन दिया गया। बता दें, 1985 में लॉन्च होने से लेकर 2019 में इसके बंद होने तक इसे भारत में 33 साल तक Maruti Gypsy के रूप में भारत में बेचा गया। जिप्सी को जब लॉन्च किया गया था तो इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल मोटर दिया गया था।
तीसरी पीढ़ी (1998 – 2018): तीसरी पीढ़ी की कार को 1997 टोकियो मोटर शो में सुजुकी ने (JB23) के नाम से पेश किया। और 1998 में जापान इसे अधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस बार कंपनी ने कार में तीसरी-जेनरेशन में टू-व्हील ड्राइव से फॉर-व्हील ड्राइव के बीच स्विच करने की अनुमति दी थी।
चौथी पीढ़ी (2018 – वर्तमान): चौथी पीढ़ी की सुजुकी जिम्नी (JB64W) को 2018 में पेश किया गया था। जिसमें नया फ्रेम चेसिस फॉर व्हील ड्राइव के साथ एलईडी हेडलाइट्स, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और यहां तक हिटेड फ्रंट सीटों जैसी सुविधाएं भी दी गई। बता दें, नई Suzuki Jimny को कंपनी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। जिसे 5 डोर वर्जन में पेश किया जाएगा। भारतीय-स्पेक 5-डोर जिम्नी में 105hp की पावर से लैस 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो नई जिम्नी को 10 लाख रुपये से कम कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।