देश में कोरोना संकट अब गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है, जिसके चलते भारत में करीब 2 महीने से लॉकडाउन है। वर्तमान में देश में तालाबंदी अपने चौथे चरण में है, जिसे अब 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोमवार को देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी राय रखते हुए कहा कि 31 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाना न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा, बल्कि यह एक नया स्वास्थ्य संकट भी पैदा कर सकता है।
आनंद महिंद्रा ने बीते दिन एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि ‘ अब अगर सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाती है, तो इससे न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था खराब होगा बल्कि एक अन्य स्वास्थ्य संकट भी पैदा होगा। हालांकि इस विषय पर आनंद महिंद्रा पहले भी अपनी राय रख चुके हैं। बता दें, अन्य स्वास्थ संकट से यानी लॉकडाउन के कारण लोगों में बढ़ने वाला मनोवैज्ञानिक प्रभाव और कोविड-19 के अलावा अन्य मरीजों की अनदेखी से है।
बता दें, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जहां पहले देश में आय दिन 2000 नए मामले आ रहे थे, वहीं अब रोजाना यह संख्या 6 से 7 हजार पहुंच चुकी है। फिलहाल इस बीमारी का कोई वैक्सीन तैयार नहीं किया गया है, और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही इसे फैलने से रोका जा सकता है। जिसके कारण लॉकडाउन की राह को अपनाया गया है।
बता दें, Mahindra & Mahindra ने डॉक्टर्स के लिए 90 दिन की अवधि तक Buy Now, Pay Later योजना शुरू की है। जिसमें 50 प्रतिशत लोन की प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट दी जा रही है। इसके साथ ही अगर कोई ग्राहक महिंद्रा की एसयूवी खरीदना चाहता है, तो उसके लिए Own Now, Pay in 2021 स्कीम लागू की गई है, यानी कार को आप आज खरीदकर घर ले जाएं और ईएमआई 2021 से देनी होगी। इसमें लोन अवधि को आप 8 साल के लिए भी बढ़ा सकते हैंं।