Celebrities Drives Royal Enfield Bikes: परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर Royal Enfield दशकों से अपनी एक अलग छवि बनाए हुए है। रॉयल एनफील्ड के दीवानों की कमी नहीं है, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक रॉयल एनफील्ड बुलेट पसंद की जाती है। यही कारण है कि जॉन अब्राहम से लेकर मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट तक इस बाइक की सवारी करते हैं। तो आइये जानते हैं इन सितारों की शाही सवारी के बारे में —

जॉन अब्राहम: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का बाइक प्रेम जग जाहिर है। जॉन जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा के ब्रांड अम्बेस्डर भी हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कई शानदार बाइक्स हैं, जिसमें Yamaha RD350 और Royal Enfield की बाइक्स भी शामिल हैं। इनकी रॉयल एनफील्ड बाइक को राजपूताना कस्टम्स ने डिजाइन किया है। जिसे लाइट फूट के नाम से जाना जाता है।


जॉन अब्राहम की रॉयल एनफील्ड को राजपूताना कस्टम्स ने डिजाइन किया है। (Photo-CarToq)

नाना पाटेकर: अपनी संवाद अदायगी और एकदम से स्तब्ध कर देने वाले अभिनय के बूते बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर को भी रॉयल एनफील्ड की सवारी खूब पसंद है। कई बार उन्हें इस बाइक के साथ राइड पर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इनके पास रॉयल एनफील्ड की डेजर्ट स्टॉर्म बाइक है।

अपनी बाइक के साथ अभिनेता नाना पाटेकर।

वरूण धवन: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरूण धवन को भी बाइक्स का खूब क्रेज है। उनके पास ऑलिव ग्रीन कलर की रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 है। कई बार मुंबई की सड़कों पर उन्हें उनकी बाइक के साथ स्पॉट किया गया है। ये एक कस्टमाइज बुलेट है जिसे मॉडिफाइ किया गया है।

अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक के साथ अभिनेता वरूण धवन
(Photo- CarToq)

जैकी श्रॉफ: भारतीय सिनेमा में अस्सी और नब्बे के दशक में अपने अभिनय और खास मुंबईया अंदाज में संवाद अदायगी के बूते अलग पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी बाइक्स का खूब क्रेज है। उनकी रॉयल एनफील्ड बाइक का अंदाज भी बिलकुल उन्हीं की तरह अलग है। इस बाइक को घोस्ट राइडर लुक दिया है मशहूर कस्टम बाइक डिजाइन फर्म ‘Vardenchi Customs’ ने, जिसे स्केलटर के नाम से जाना जाता है।

जैकी श्रॉफ की बाइक का नाम स्केलटर है। (Photo- CarQoq)

ब्रैड पिट: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट को दुनिया के सबसे हैंडसम मर्दों में से एक माना जाता है। ब्रैड पिट को भी बाइक्स का खूब क्रेज है, उनके पास रॉयल एनफील्ड की एक पुरानी बाइक है, इस पर कंपनी का बहुत ही पुराना लोगो लगा हुआ है जो कि अस्सी के दशक में प्रयोग किया जाता था। ब्रैड पिट कई बार इस बाइक के साथ स्पॉट किए गए हैं।

क्लासिकल रॉयल एनफील्ड बुलेट के साथ ब्रैड पिट। (Photo-CarToq)

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को मॉडिफाई कर नया लुक देने का चलन काफी पुराना है। ये एक ऐसी बाइक है जिसे आप अपने मनचाहे डिजाइन में मॉडिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा दशकों से रॉयल एनफील्ड की बाइक दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।