Cruiser Bike Segment टू व्हीलर सेक्टर का पॉपुलर सेगमेंट है जिसमें आने वाली बाइकों को हैवी इंजन और डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में मौजूद बाइकों में आज हम बात कर रहे हैं जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) के बारे के बारे में जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है।

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) को हाल ही में इंडियन क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)ने भी खरीदा है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। क्रिकेटर ऋतुराज ने इस क्रूजर बाइक का मून स्टोन व्हाइट वेरिएंट खरीदा है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं Jawa 42 Bobber Moonstone White की कीमत, इंजन और माइलेज के साथ इसे खरीदने का आसान फाइनेंस प्लान।

Jawa 42 Bobber Moonstone White Price

जावा 42 बॉबर मूनस्टोन व्हाइट वेरिएंट इस बाइक का बेस वेरिएंट है जिसकी शुरुआती कीमत 2,09,187 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। ऑन रोड होने पर ये कीमत बढ़कर 2,38,129 रुपये हो जाती है।

Jawa 42 Bobber Moonstone White On Road Price के मुताबिक, अगर आप कैश पेमेंट में इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 2.38 लाख रुपये होने चाहिए। मगर इस फाइनेंस प्लान के जरिए आप इस बाइक को 25 हजार रुपये देकर भी घर ले जा सकते हैं।

Jawa 42 Bobber Moonstone White Finance Plan

अगर आपके पास 25 हजार रुपये हैं तो फाइनेंस प्लान की ऑनलाइन डिटेल बताने वाले कैलकुलेटर के मुताबिक, बैंक इस बाइक के लिए 2,13,129 रुपये का लोन दे सकता है। जिस पर 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लिया जाएगा।

Jawa 42 Bobber Moonstone White पर लोन अप्रूव होने के बाद आपको 25 हजार रुपये इस बाइक की डाउन पेमेंट के लिए जमा करने होंगे। इसके बाद अगले 3 साल तक हर महीने मंथली ईएमआई के रूप में आपको 6,484 रुपये जमा करने होंगे।

फाइनेंस प्लान की कंप्लीट डिटेल जानने के बाद आप जान लीजिए Jawa 42 Bobber Moonstone White की फुल डिटेल जिसमें शामिल है इंजन और माइलेज।

Jawa 42 Bobber Moonstone White Engine

जावा 42 बॉबर मूनस्टोन व्हाइट में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 30.64 पीएस की पावर और 32.74 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को दिया गया है।

Jawa 42 Bobber Moonstone White Mileage

माइलेज को लेकर जावा का दावा है कि ये 42 बॉबर क्रूजर बाइक 30.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।