Coronavirus Pandemic in India: कोरोनावायरस संकट के बीच देश के प्रमुख उद्योगपति और Tata Group के चेयरमैन रतन टाटा इस भयावह बीमारी से लड़ने के लिए आगे आए हैं। उनके Tata Trusts और Tata Sons ने संयुक्त रूप से 1500 करोड़ रुपये की मदद करने का ऐलान किया है। टाटा ट्रस्ट जहां 500 करोड़ रुपए देगा, वहीं टाटा संस भी कोरोना से लड़ने के लिए 1000 करोड़ रुपए देगा।
रतन टाटा ने Twitter पर लिखा कि, हम इस समय COVID-19 जैसी बड़ी चुनौती से जुझ रहे हैं। देश को जब भी जरूरत पड़ी है तब टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रूप ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यह क्षण किसी भी समय के मुकाबले सबसे महत्वपूर्ण है। इस मुश्किल घड़ी में इमरजेंसी स्त्रोतों को मुहैया करवाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
रतन टाटा के इस ट्वीट के साथ एक पत्र भी संलग्न था जिसके अनुसार कंपनी, कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में हर स्तर पर मदद के लिए तैयार है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस फंड का उपयोग देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए श्वसन प्रणालियां, हर व्यक्ति की जांच के लिए टेस्टिंग किट, संक्रमित मरीजों के लिए मॉड्यूलर उपचार सुविधाएं, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आम लोगों के लिए प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।
रतन टाटा के अलावां आनंद महिंद्रा ने भी बीते कल अपनी पूरी सैलेरी को डोनेट करने की घोषणा की थी। इसके अलावा महिंद्रा सबसे कम कीमत का वेंटिलेटर सिस्टम भी तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत तकरीबन 7,500 रुपये होगी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि लोग आगे आएं और कोरोना वायरस से इस जंग में मदद करें।
खबर लिखे जाने तक, देश भर में 900 से ज्यादा लोग Coronavirus की चपेट में आ चुके हैं और 23 लोगों की इस भयावह बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। सरकार ने देश में आगामी 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया है और लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों में रहें।