Budget 2024 Highlights in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को संसद में पेश कर दिया है। अंतरिम बजट में आम और खास लोगों के लिए कौन से बड़े ऐलान किए गए? Budet 2024 में खासतौर पर वित्त मंत्री ने चार जातियों ‘महिलाओं, युवाओं, अन्नदाता और गरीबों’ के कल्याण पर जोर दिया। और कहा कि सरकार की प्राथमिकता इन चार जातियों को सशक्त करना है। जानें बजट से जुड़ी बड़ी बातें…

Budget 2024 Highlights and Key Points in Hindi

  1. GST से एक राष्ट्र, एक बाजार। दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर। 2023 में युवाओं ने खेलों में इतिहास रचा। मुश्किल वक्त में G20 की अध्यक्षता और आयोजन किया। अगले 5 सालों में हम 20247 तक विकसित भारत का सपना देखेंगे
  2. सोलर रूफ टॉप वाले 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली। किराए के मकानों में रहने वालों को दिलाएंगे मकान
    • 2 करोड़ लोगों को मिलेंगे ग्रामीण आवास मिलेंगे।
  3. मत्स्य योजना से 55 लाख लोगों को रोजगार।
  4. एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। 3 करोड़ का लक्ष्य।
  5. 10 साल में दोगुने होकर 149 एयरपोर्ट। बड़े शहरों में नमो और वंदे भारत का विस्तार
  6. 40000 सामान्य ट्रेन बोगियों को वंदे भारत में अपग्रेड किया जाएगा
  7. इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये खर्च हुए
  8. 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान
  9. आम लोगों की आमदनी 50 प्रतिशत बढ़ी। महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ रही। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
  10. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ LPG कनेक्शन