Share Market on Budget 2023-24: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। बजट (Union Budget) के दिन सुबह से ही शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी देखने को मिली। बजट के बाद सेंसेक्स 1100 अंकों (Sensex) से अधिक बढ़ गया जबकि निफ्टी (Nifty) में भी 300 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई। सेंसेक्स 60 हजार के पार जा चुका है। जबकि निफ्टी भी 17,900 के पार जा चुका है।

बजट के दौरान इंडियन होटल्स के शेयर में 7 फ़ीसदी से अधिक का उछाल देखा गया। जबकि गुजरात गैस के शेयर में 6% से अधिक की वृद्धि हुई। डिक्शन टेक्नोलॉजी के शेयर में 5% का उछाल देखा गया, जबकि चोला इन्वेस्टमेंट के शेयर 5 फ़ीसदी से अधिक बढ़ गए।

हालांकि बजट के दौरान अडानी के स्टॉक्स में गिरावट आई। अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी पावर के शेयर 5 फ़ीसदी गिर गए, जबकि एसीसी के शेयर भी 4% तक गिर गए। वित्त मंत्री ने बजट में कई ऐलान किए। अडानी ट्रांस के शेयर 5% से अधिक गिर गए, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयर 3 फ़ीसदी से अधिक गिर गए। वहीं अडानी ग्रीन के शेयर भी 3% से अधिक गिरे।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन आज शेयर मार्केट फिर से चढ़ा। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, और अडानी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही शेयर मार्केट गिरने लगा था और अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई।

अडानी से आगे निकले अंबानी

शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की कंपनियों में गिरावट के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) अब अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से पीछे हो गए हैं। फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की 2023 की सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 84.3 बिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।

फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि के साथ उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया। जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई।