Bharat Bandh Tomorrow on 16 February 2024, Bharat Bandh 2024 Date, Timings: किसान आंदोलन 2.0 पिछले तीन दिनों से जारी है। देशभर के किसान राजधानी दिल्ली आने के लिए बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) समेत दूसरी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने दिल्ली से सटे बॉर्डर पर डेरा डाल दिया है। उनकी मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSPs) बढ़ाने के लिए नया कानून लाने की है। इसके अलावा किसानों की मांग कृषि सुधारों की भी है।

ग्रामीण भारत बंद (Gramin Bharat Bandh) के दौरान 16 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर के बैंक 16 फरवरी को खुले रहेंगे और सामान्य तौर पर कामकाज होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सूची के मुताबिक भी बैंक 16 फरवरी को खुले रहेंगे।

किसान आंदोलन 2.0: क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें?

-न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी
-बिजली बिलों में छूट
-गन्ने का उचित मूल्य
-लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय

किसान आंदोलन 2.0: अब तक क्या-कुछ हुआ?

-किसानों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर पर धरना दिया।
-14 फरवरी 2024 को, किसानों ने “संसद घेरो” मार्च का आयोजन किया।

उम्मीद की जा रही है कि पहले किसान आंदोलन की तरह ही किसान आंदोलन 2.0 लंबा खिच सकता है। और इससे राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो सकती है। हो सकता है कि सरकार किसानों की कुछ मांगो को पूरा कर ले। और संभव है कि यह आंदोलन कृषि क्षेत्र में स्थआई सुधारों का कारण बनकर उभरे।

Bharat Bandh: Schedule, details

भारत बंद के दौरान 16 फरवरी 2024 को देशभर में चक्का जाम रहेगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। भारत बंद के लिए सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच का समय तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक, देशभर में हजारों किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सड़कों पर चक्का जाम करेंगे यानी यातायात बाधित रहेगा।

Bank holidays in February

फरवरी 2024 में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। इस बारे में डिटेल खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में निजी दफ्तर 16 फरवरी को बंद रह सकते हैं। इसके अलावा गांवों में दुकानें भी शुक्रवार को बंद रहेंगी। इसके अलावा भारत बंद से यातायात के साधनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) प्रोजेक्ट भी इस दिन के लिए रुक सकते हैं।

Bharat Bandh से किन चीजों पर नहीं पड़ेगा असर

शुक्रवार को होने वाले भारत बंद से आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस ऑपरेशंस, मेडिकल स्टोर, स्कूलों पर असर पड़ने की संभावना नहीं हैं।

Bharat Bandh: स्कूल खुलेंगे या नहीं?

बता दें कि उत्तर भारत में CBSE, ICSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस बीच सीबीएसई की तरफ से एडवाइजरी जारी करके छात्रों से समय से पहले निकलने की बात कही गई है। CBSE ने छात्रों से सड़क की बजाय मेट्रो रूट अपनाने को कहा है ताकि वे एग्जाम सेंटर समय से पहुंच सकें। अभी तक राज्य सरकार ने परीक्षा के शेड्यूल में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं दी है।