Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज यानी 6 नवंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। इस वजह से अगर आज आपको बैंक में किसी काम की वजह से जाना है तो यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज बैंक बंद हैं या खुले?

आज यानी 6 नवंबर 2025 को नोंग्क्रेम नृत्य के कारण शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी है। आरबीआई ने बैंक की छु्ट्टियों को 3 कैटेगिरी में बांटा हुआ है। जिनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act; Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें! CGHS के लाभार्थियों को भी मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज, लेकिन इन शर्तों का करना होगा पालन

डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू

आज बैंक की छुट्टी होने के कारण शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी है लेकिन आप छुट्टी के दिन बिना परेशानी के डिजिटल सर्विसेज जैसे NEFT, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिहार सरकार की इन योजनाओं के बारे में पता है आपको? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लेकर मेधावृत्ति स्कीम तक, जानें सबकुछ

बैंक हॉलिडे नवंबर 2025 

डेटदिनछुट्टी / त्योहारकिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर 2025शनिवारकर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवालबैंगलोर, देहरादून
2 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
5 नवंबर 2025बुधवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमाआइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर।
6 नवंबर 2025गुरुवारनोंग्क्रेम नृत्यशिलॉन्ग
7 नवंबर 2025शुक्रवारवांगला फेस्टिवलशिलॉन्ग
8 नवंबर 2025शनिवारकनकदास जयंती / दूसरा शनिवारपूरे देश में (दूसरा शनिवार)
9 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
16 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
22 नवंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
23 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
30 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक