Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज यानी 6 नवंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। इस वजह से अगर आज आपको बैंक में किसी काम की वजह से जाना है तो यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज बैंक बंद हैं या खुले?
आज यानी 6 नवंबर 2025 को नोंग्क्रेम नृत्य के कारण शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी है। आरबीआई ने बैंक की छु्ट्टियों को 3 कैटेगिरी में बांटा हुआ है। जिनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act; Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू
आज बैंक की छुट्टी होने के कारण शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी है लेकिन आप छुट्टी के दिन बिना परेशानी के डिजिटल सर्विसेज जैसे NEFT, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे नवंबर 2025
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
