Bank Holiday Today: अगर आपको आज यानी 6 सितंबर 2025 को बैंक में कुछ काम है तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी और इंद्र जात्रा के मौके पर आज कई जगहों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में आज बैंक बंद है या खुले…
आज शनिवार को बैंक बंद है या खुले?
आज (6 सितंबर) को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी और इंद्र जात्रा के मौके पर गंगटोक के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इंद्र जात्रा उत्सव को भगवान इंद्र की पूजा के लिए मनाया जाता है, इंद्र को ‘वर्षा का देवता’ माना जाता है।
रिटर्न फाइल कर चुके हैं? अब रिफंड का इंतजार, जानें कितना लग सकता है समय
कल भी बंद रहेंगे बैंक
कल यानी 7 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। इसी कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।
बैंक बंद रहने पर भी मिलती रहेंगी ऑनलाइन सुविधाएं
आज (6 सितंबर) को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के वजह से बैंक की छुट्टी है लेकिन बिना किसी परेशानी के कई सारी ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूपीआई
बैंक बंद रहने पर भी आप किसी भी परेशानी के बिना यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपना बैंक बैलेंस चेक, पैसे भेज सकते हैं और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग
आप बैंक की छुट्टी के दिन नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भी बिना रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।
NEFT और RTGS सर्विसेज
बिना किसी रुकावट के आप NEFT और RTGS सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holidays September 2025 )
छुट्टी की तारिख | दिन | छुट्टी की वजह | राज्य/शहर |
3 सितंबर 2025 | बुधवार | करमा पूजा | झारखंड |
4 सितंबर 2025 | गुरुवार | ओणम | केरल |
5 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद | गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश |
6 सितंबर 2025 | शनिवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | छत्तीसगढ़ |
7 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार की छुट्टी | बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। |
8 सितंबर 2025 | सोमवार | Id-E-Milad | मुंबई |
12 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | जम्मू और कश्मीर |
13 सितंबर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
14 सितंबर 2025 | रविवार | करमा पूजा + साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
21 सितंबर 2025 | रविवार | महालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाश | कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
22 सितंबर 2025 | सोमवार | मनवरात्रि स्थापना | जयपुर |
23 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाराज हरि सिंह जी | हरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा |
27 सितंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
28 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
29 सितंबर 2025 | सोमवार | महासप्तमी | असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
30 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाअष्टमी | अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची |