Bank Holiday Today: आज (23 अक्टूबर 2025) को भाई बिज/भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दिवाली)/भ्रातृ द्वितीया/निंगल चक्कुबा के अवसर पर बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर (RBI Holiday Calendar) के अनुसार, स्थानीय त्योहार के चलते सभी राज्यों में बैंकों में सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग दिन होती है। ऐसे में यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में खुले है या बंद…

आज बैंक खुले हैं या बंद?

भाई बिज/भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दिवाली)/भ्रातृ द्वितीया/निंगल चक्कुबा के अवसर पर आज यानी 23 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंक की छुट्टी है।

EPFO Pension Rules: EPS अकाउंट होल्डर्स के लिए 5 बड़े बदलाव, क्या है नया?

बैंक की छुट्टी रहने पर भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में फिजिकल बैंकिंग सेवाएं दिनभर के लिए बंद रहेंगी। वहीं,सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। पूरे देश में ग्राहक NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

EPFO Pension Rules: रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए नियम और कैलकुलेशन

बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025 (Bank Holiday October 2025)

डेटदिनछुट्टी / त्यौहारकिन-किन शहरों/राज्यों में बंद
1 अक्टूबरबुधवारनवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजाअगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबरगुरुवारगांधी जयंती / विजयादशमीलगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि)
3 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा (दशैन)गंगटोक
4 अक्टूबरशनिवारदुर्गा पूजा (दशैन)गंगटोक
6 अक्टूबरसोमवारलक्ष्मी पूजाअगरतला, कोलकाता
7 अक्टूबरमंगलवारमहर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमाबेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला
10 अक्टूबरशुक्रवारकरवाचौथशिमला
18 अक्टूबरशनिवारकाती बिहूगुवाहाटी
20 अक्टूबरसोमवारदिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजालगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि)
21 अक्टूबरमंगलवारदिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर
22 अक्टूबरबुधवारबली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजाअहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर
23 अक्टूबरगुरुवारभाई दूज / चित्रगुप्त जयंतीअहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला
27 अक्टूबरसोमवारछठ पूजा (संध्या अर्घ्य)कोलकाता, पटना, रांची
28 अक्टूबरमंगलवारछठ पूजा (प्रातः अर्घ्य)पटना, रांची
31 अक्टूबरशुक्रवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवसअहमदाबाद