Bank Holiday Today: करवाचौथ के अवसर पर आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत यह छुट्टी दी है। इस एक्ट के तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेजों की प्रक्रिया भी छुट्टी के दिन नहीं होती। ऐसे में अगर आपको आज बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…
करवाचौथ पर क्या आज बैंक खुले हैं या बंद?
आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को करवाचौथ के अवसर पर शिमला में बैंक की छुट्टी रहने वाली है। करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
दिवाली पर कब रहेगी सरकारी छुट्टी? जानें एक सप्ताह में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
ऑनलाइन बैंकिंग रहेंगी चालू
भले ही करवाचौथ पर आज बैंक बंद हों, लेकिन ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। जी हां, छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए सभी जरूरी बैंकिंग सर्विसेज चालू रहती हैं। आप अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं।
एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन
बैंक हॉलिडे होने के बावजूद एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन चालू रहते हैं। बिना किसी परेशानी के आप पैसे निकाल सकते हैं या POS पेमेंट कर सकते हैं।
अजब-गजब: 1638 क्रेडिट कार्ड रखने वाले इस भारतीय ने बना दिया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
यूपीआई
आप छुट्टी के दिन भी बिना किसी रुकावट के PhonePe, Google Pay, Paytm आदि UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |