Bank Holiday Diwali 2025: दिवाली आने में कुछ ही दिन बाकी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दिवाली की छुट्टी के बारे में भी जानकारी दी गई है। बैंक हॉलिडे की लिस्ट के मुताबिक, 20 और 21 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी रहने वाली है। लेकिन 20 तारीख कुछ शहर में बैंक बंद रहेंगे तो वही, 21 तारीख को कुछ शहर में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आप चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहें या नहीं…
20 या 21 कब है आपके शहर में दिवाली की छुट्टी?
20 अक्टूबर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर (सोमवार) को लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी! इन सरकारी कर्मचारियों के लिए हुआ 60 दिन के बोनस का ऐलान
21 अक्टूबर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
धनतेरस पर खरीदना है सोना? डिजिटल गोल्ड से लेकर ईटीएफ तक, यहां जानें गोल्ड खरीदने के 5 आधुनिक तरीके
बैंक हॉलिडे होने के बावजूद कई ऑनलाइन सुविधाएं सामान्यत: चालू रहती हैं –
UPI
आप PhonePe, Google Pay, Paytm आदि UPI का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।
ATM/डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन
बैंक हॉलिडे होने के बावजूद ATM/डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन चालू रहते हैं।
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |