Bank Holiday Chhath Puja 2025: छठ के महापर्व के मौके पर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में यहां सवाल आ रहा है। कि छठ के अवसर पर बैंक खुले रहेंगे कि नहीं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट के अनुसार, छठ के महापर्व के मौके पर बैंक की छुट्टी रहने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्थानीय त्योहार के चलते सभी राज्यों में बैंकों में सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग दिन होती है। ऐसे में अगर आपको छठ के त्यौहार के दौरान कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक जाना है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं…
Bank Holiday Chhath Puja 2025: दो दिन रहेंगी बैंक की छुट्टी
27 अक्टूबर 2025
27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) की वजह से कोलकाता, पटना, रांची में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
28 अक्टूबर 2025
28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) की वजह से पटना, रांची में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक हॉलिडे होने पर भी सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025
| डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
| 18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
| 27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
| 28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
| 31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |
