Ayodhya Ram Mandir Invitation Card: दुनियाभर के लाखों रामभक्तों में उत्साह का माहौल है और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ना केवल अयोध्या बल्कि देश और दुनिया के सभी रामभक्तों से इन दिन दीवाली की तरह त्योहार मनाने की गुजारिश की गई है। खबरों के मुताबिक, इस खास मौके पर कुल 7000 से ज्यादा निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को कुछ खास लोगों जैसे बड़े नेता, कारोबारी और फिल्मी सितारों-कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
Ayodhya Ram Mandir Invitation Kit
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए छपे निमंत्रण पत्र पर राम मंदिर के साथ-साथ रामलला की तस्वीर छपी है। इस तस्वीर के नीचे ‘Ayodhya’ और ‘Shree Ram Dham’ खासतौर पर प्रिंट किया गया है इसके अलावा ‘Invitation Extraordinaire’ ( अपूर्व अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या, सादर) छपा हुआ है।
इसके अलावा रामलला के मंदिर में विराजमान होने के मौके पर छपे इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह इनविटेशन कार्ड पर तारीख और दूसरी जानकारी लिखी हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त का समय 12.20 लिखा है। और अभिषेक यानी (consecration ceremony) सेरेमनी का समय 22 जनवरी, 2024 लिखा हुआ है। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा इस कार्ड में जिक्र किया गया है कि यह समारोह- भारत के प्रधानमंत्री, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृ्त्य गोपाल दास की मौजूदगी में आयोजित होगा।
बता दें कि मुख्य इनविटेशन कार्ड के अंदर मंदिर और बालरूप प्रभु राम की तस्वीरें छपी हैं। इस तस्वीर में भगवान को उनके बालरूप में दिखाया गया है और वह अपने एक हाथ में धनुष-बाण पकड़े हुए हैं। उनके बाल बंधे हुए हैं और उनके चेहरे पर एक खास चमक है।
कार्ड के अगले पेज पर राम मंदिर को बनाने में संघर्ष करने वाले लोगों का जिक्र किया गया है।
राम जन्मभूमि में शामिल रहे खास लोगों का बुकलेट में जिक्र
इस इनविटेशन कार्ड के साथ एक बुकलेट भी है जिसमें उन चुनिंदा लोगों के बारे में बताया गया है जिन्होंने राम जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ी। बता दें कि यह कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों में छापा गया है।
कार्ड के साथ जो बुकलेट है उसे ‘Memoire of Honour’ नाम दिया गया है। इसमें देवरहा बाबा जी महाराज, महंत अभिराम दास, परमहंस रामचंद्रदास, केके नायर और 1949-50 में फैजाबाद के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रहे ठाकुर गुरुदत्त सिंह: राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भइया’ व अशोक सिंघल का जिक्र किया गया है। अशोक सिंघल विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir Invitation Card: मेहमानों की लिस्ट
राम मंदिर उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं जैसे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और सोनिया गांधी को भी यह निमंत्रण पत्र भेजा गया है। बता दें कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठआ में शामिल ना होने का ऐलान किया है।
इस कार्यक्रम में अरबपति कारोबारी गौतम अडानी, मुकेश अंबानी सहित फिल्म कलाकार रजनीकांत, रणबीर कपूर, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को भी इनवाइट किया गया है।