बीते कुछ सालों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ साल पहले अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत में बताया था कि उनका नेटवर्थ जीरो है।
वहीं, अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी की दौलत में लगातार इजाफा हो रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज दुनिया के टॉप अमीरों में शुमार हैं। अनिल अंबानी की कंपनियां या उनकी संपत्ति बिक्री प्रक्रिया से गुजर रही हैं तो वहीं मुकेश अंबानी की कंपनियां तरक्की की राह पर हैं। हालांकि, तमाम मामलों में पिछड़ने के बावजूद अनिल अंबानी एक मामले में अपने भाई मुकेश अंबानी से आगे हैं। आइए, इसकी डिटेल जानते हैं..
दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट वहां पैसे लगाती है जहां अब भी मुकेश अंबानी नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड इंडस्ट्री की। अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में पैसा लगाती है। हॉलीवुड में ग्रुप ‘ड्रीमवर्क्स स्टूडियो’ के जरिये निवेश करता है। ड्रीमवर्क्स स्टूडियोज ने कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय है। इस कंपनी के बैनर तले कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, आने वाले दिनों में रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ’83’ की रिलीज होने वाली है।
बड़ी हस्तियों के साथ कर चुके हैं डीलः साल 2008 में कान कान फिल्म उत्सव में अनिल अंबानी की कंपनी ने एक बड़े डील का ऐलान किया था। कंपनी ने 8 बड़ी हॉलीवुड हस्तियों के प्रोडक्शन हाउस के साथ समझौता किया था। इसमें जॉर्ज क्लूनी की स्मोकहाउस प्रोडक्शंस, टॉम हैंक्स की प्लेटोन प्रोडक्शंस, ब्रैड पिट की प्लैन बी इंटरनेटमेंट शामिल है।
इसके अलावा जिम केरी की जेसी 23 इंटरटेनमेंट और निकोलस केज की सैटर्न प्रोडक्शंस के साथ भी समझौता हुआ। ये हॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन में गिने जाते थे। (ये पढ़ें-अडानी संभाल रहे हैं अंबानी का कारोबार)
कर्ज के बोझ में अनिल अंबानीः आपको बता दें कि रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी हैं। अनिल अंबानी की कई कंपनियां कर्ज के बोझ में दबी हैं। अधिकतर कंपनियां बिक्री की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। वहीं, अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत में बताया था कि हमारा नेटवर्थ जीरो है। (ये पढ़ें-कर्ज देती थी अनिल अंबानी की ये दो कंपनियां, फिर कारोबार समेटने की आ गई नौबत)