Falguni Nayar Success Story: 50 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर अपना खुद का कारोबार शुरू करना और फिर दुनिया भारत की 11वीं सबसे अमीर महिला बनाना यह सब आसान नहीं है लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यह सब सच कर दिया है। हम आपसे मशहूर ब्रांड नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 50 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर खुद का कारोबार शुरू किया और आज उनकी नेटवर्थ 3.7 बिलियन डॉलर है। आइए जानते हैं…

मुंबई में हुआ फाल्गुनी नायर का जन्म

फाल्गुनी नायर का जन्म 9 फरवरी 1963 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ। उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से बीकॉम की। उन्होंने एएफ फर्ग्यूसन कंपनी के साथ मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। ट्रेन किराए से लेकर पैन-आधार लिंकिंग और UPI तक, आज से लागू हुए नए नियम

फाल्गुनी साल 1993 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ीं और वह उन्होंने काफी वर्षों तक काम किया। उन्हें साल 2005 में कंपनी का मैनेजिंग डारेक्टर बना दिया गया। फल्गुनी को अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार मिले हैं उन्होंने नौकरी के दौरान MBA किया। इसी दौरान उन्हें खुद का बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया।

फाल्गुनी ने 50 की उम्र में शुरू किया खुद का कारोबार

फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में बहुत बड़ा रिस्क लिया और अपनी बैंक की नौकरी छोड़ दी। उन्होंने साल 2012 में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) की शुरूआत की। नायका को साल 2014 में पहला निवेशक मिला और फिर धीरे-धीरे इस ई-कॉमर्स कंपनी को कई निवेशक मिले। शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत

देश की अमीर महिला CEO में शुमार है फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर की कंपनी ऑनलाइन काफी मशहूर हो गई थी। उन्होंने साल 2015 में अपना ऑफलाइन स्टोर भी शुरू किया। ऑफलाइन स्टोर की मदद से उनके ग्राहकों की संख्या बढ़ी साथ ही कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ। देखते ही देखते कंपनी ने देश में कई स्टोर खोलें। फाल्गुनी नायर इस वक्त देश की सबसे अमीर महिला सीईओ में से एक हैं।

फाल्गुनी नायर नेट वर्थ (Falguni Nair Net Worth)

फोर्ब्स के अनुसार, फाल्गुनी नायर देश की 11वीं सबसे अमीर महिला है। वही, वे दुनिया अमीरों की लिस्ट में 1042 नंबर पर है। फोर्ब्स के रियर टाइम आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 3.7 बिलियन डॉलर है। यह राशि भारतीय रुपये में लगभग 30,727 करोड़ 37 लाख रुपये (₹30,727,37,00,000) है।